Перейти к содержимому

adinath ka naam dayanidhi hai #krishnabhajan #dholakbhajan #kaharawa #SlowKaharava

Jai Maa Bharati Sangeet

0:00 / 0:00

adinath ka naam dayanidhi hai #krishnabhajan #dholakbhajan #kaharawa #SlowKaharava

9 просмотров · 2 нед. назад
Jai Maa Bharati Sangeet
61 подписчик
9 просмотров · 2 нед. назад
यदि नाथ का नाम दयानिधि है, तो दया भी करेंगे कभी न कभी । दुखहारी हरी, दुखिया जन के, दुख क्लेश हरेगें कभी न कभी । जिस अंग की शोभा सुहावनी है, जिस श्यामल रंग में मोहनी है । उस रूप सुधा से स्नेहियों के, दृग प्याले भरेगें कभी न कभी । जहां गीध निषाद का आदर है, जहां व्याध अजामिल का घर है । वही वेश बनाके उसी घर में, हम जा ठहरेगें कभी न कभी । करुणानिधि नाम सुनाया जिन्हें, कर्णामृत पान कराया जिन्हें । सरकार अदालत में ये गवाह, सभी गुजरेगें कभी न कभी । हम द्वार में आपके आके पड़े, मुद्दत से इसी जिद पर हैं अड़े । भव-सिंधु तरे जो बड़े से बड़े, तो ये 'बिन्दु' तरेगें कभी न कभी