नवरात्रि Day 1: मां शैलपुत्री वन्दना आरती सुनने मात्र से पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं 🌺🚩 @VihanVandan
Vihan Vandan
0:00 / 0:00
नवरात्रि Day 1: मां शैलपुत्री वन्दना आरती सुनने मात्र से पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं 🌺🚩 @VihanVandan
130 просмотров · 13 дней назад
Vihan Vandan
188 подписчиков
130 просмотров · 13 дней назад
जय शैलपुत्री माता! 🙏🌺
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप माँ शैलपुत्री की इस पावन और दिव्य वन्दना आरती का श्रवण करें। मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से माँ शैलपुत्री की आरती गाते हैं या सुनते हैं, उनके जीवन के सारे कष्ट व संकट दूर हो जाते हैं और घर में सुख, शांति तथा समृद्धि का वास होता है।
🌸 आरती के बोल (Lyrics):
शैलपुत्री मां बैल असवार, करे देवता जय जयकार।
शिव शंकर की प्रिय भवानी, तेरी महिमा किसी ने ना जानी।
जय शैलपुत्री माता, जय शैलपुत्री माता...
पार्वती तू मां कहलावे, जो तुझे सुमिरे सो सुख पावे।
रिद्धि सिद्धि परवान करे तू, दया करे धनवान करे तू।
सोमवार को शिव संग प्यारी, आरती जिसने तेरी उतारी।
उसकी सारी आस पुजा दो, सारे दुःख तकलीफ मिटा दो।
घी का सुंदर दीप जला के, गोलागरी का भोग लगा के।
श्रद्धा भाव से मंत्र जपाए, प्रेम सहित फिर शीश झुकाए।
जय गिरिराज किशोरी अंबे, शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे।
मनोकामना पूर्ण कर दो, चमन सदा सुख संपत्ति भर दो।
जय शैलपुत्री माता, जय शैलपुत्री माता...
✨ भक्ति और आध्यात्मिक भजनों के लिए चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें: @VihanVandan
#maashailputri #navratri2026 #shailputriaarti #navratriday1 #durgaaarti #VihanVandan #bhaktisong