Перейти к содержимому

Jodhpur: ठाकुरजी की जमीन पर घमासान! हाईकोर्ट आदेश लेकर पहुंचे मालिक, ग्रामीणों का विरोध फिर बवाल!

Rajasthan Tak

0:00 / 0:00

Jodhpur: ठाकुरजी की जमीन पर घमासान! हाईकोर्ट आदेश लेकर पहुंचे मालिक, ग्रामीणों का विरोध फिर बवाल!

21 269 просмотров · 4 мес. назад
Rajasthan Tak
2,04 млн подписчиков
21 269 просмотров · 4 мес. назад
Jodhpur में ठाकुरजी की 84 बीघा जमीन पर घमासान! हाईकोर्ट आदेश लेकर पहुंचे मालिक, ग्रामीणों का विरोध फिर बवाल! जोधपुर के पाल रोड इलाके में जमीन विवाद को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई। मामला ठाकुरजी की बताई जा रही 84 बीघा जमीन का है, जहां प्लॉट मालिक हाईकोर्ट के आदेश के साथ पुलिस सुरक्षा में पहुंचे तो ग्रामीण विरोध में उतर आए। ग्रामीणों का दावा है कि यह जमीन मंदिर की है और इसे खुर्दबुर्द किया जा रहा है, जबकि पुलिस का कहना है कि वह कोर्ट के आदेश की पालना कराने पहुंची है। जोधपुर के पाल रोड स्थित थोरियों की ढाणी में सुबह से ही माहौल गर्म रहा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्लॉट मालिक प्रदीप खंडेलवाल का कहना है कि हाईकोर्ट से उन्हें प्रोटेक्शन ऑर्डर मिला है और वह अपने प्लॉट तक जाने के लिए पुलिस के साथ पहुंचे हैं। लेकिन जैसे ही पुलिस और प्लॉट मालिक मौके पर पहुंचे, बड़ी संख्या में ग्रामीण विरोध में आ गए। ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन पर प्लॉट काटे गए हैं, वह ठाकुरजी की जमीन है और यहां किसी भी तरह का कब्जा नहीं होने देंगे। दरअसल विवाद करीब 84 बीघा जमीन को लेकर है। ग्रामीणों के मुताबिक साल 1966 में यह जमीन ठाकुरजी के नाम थी, जिसकी देखरेख मंदिर से जुड़े लोगों के पास थी। आरोप है कि बाद में इस जमीन को बेच दिया गया और यहां प्लॉट काट दिए गए। वहीं प्लॉट मालिक का कहना है कि अगर यह जमीन वास्तव में देवस्थान की है तो संबंधित विभाग कार्रवाई करे, लेकिन ग्रामीण उन्हें रोक नहीं सकते। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले भी इस जमीन को लेकर कानूनी लड़ाई चलती रही है। उनका कहना है कि पूर्व में पट्टों को लेकर सवाल उठे थे और अब फिर से जमीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कराई जाए। उनका कहना है कि इतनी बड़ी जमीन को लेकर कई प्रभावशाली लोग जुड़े हुए हैं। -------- About the Channel: Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan #RajasthanTak #Rajasthan #RajasthanNews #JaipurNews #UdaipurNews #JodhpurNews #BreakingNews #RajasthanHindiNews #RajasthanPolitics #RajasthanElection #LatestNews #GroundReport #RajasthanUpdates #NewsUpdate #HindiSamachar #DesertState Follow us on: Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak Facebook:   / rajasthantakofficial   Twitter:   / rajasthan_tak   #Maharojodhpur #MaharojodhpurCount