Noida: जनता के लिए बनी Parking का इस्तेमाल निजी गोदाम की तरह कर रहे हैं बड़ी Car कंपनियों के Dealers
Newslaundry Hindi
0:00 / 0:00
Noida: जनता के लिए बनी Parking का इस्तेमाल निजी गोदाम की तरह कर रहे हैं बड़ी Car कंपनियों के Dealers
55 722 просмотра · 2 г. назад
Newslaundry Hindi
374 тыс. подписчиков
55 722 просмотра · 2 г. назад
नोएडा के सेक्टर 38ए में बनी 7 हजार कारों की क्षमता वाली मल्टीलेवल कार पार्किंग का इस्तेमाल बड़ी कार कंपनियों के डीलर जैसे स्कोडा, किआ, एमजी, टोयोटा, टाटा, डाटसन, होंडा कार्स24 और ब्लू टैक्सी अपने निजी गोदाम की तरह कर रही हैं. जबकि आम लोगों को केवल इसका 10 फीसदी ही इस्तेमाल करने को मिल रहा है.
साल 2020 में 580 करोड़ रुपए लागत से बनी इस कार पार्किंग का लोकार्पण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था. इसे नोएडा अथॉरिटी द्वारा बनाया गया था. लोकार्पण के वक्त ये दावा किया गया था कि इस पार्किंग में 7000 कारों को पार्क किया जा सकता है.
इस पार्किंग को बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के ठीक पीछे बनाया गया था. जिसके पीछे उद्देश्य यह था कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहने वाले और दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में काम करने वाले लोगों को पार्क एंड राइड की सुविधा दी जा सके. यानी ग्रेटर नोएडा और नोएडा के लोग इस पार्किंग में अपनी गाड़ी खड़ी करके मेट्रो के जरिए अपने गंतव्य पर जा सके. इसके पीछे दो फायदे थे, पहला इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिलता और दिल्ली नोएडा जैसे शहरों में जाम की समस्या भी कम होती. दूसरा नोएडा से दिल्ली रोजाना सफर करने वाले लोगों के पैसे भी बचते. लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है क्योंकि पब्लिक के लिए पार्किंग का स्पेस कम होने की वजह से बहुत लोगों को जगह नहीं मिलती है.
हमने इस पर पूरी विस्तार से रिपोर्ट की है. देखिए पूरी वीडियो रिपोर्ट-
न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करें : https://hindi.newslaundry.com/subscri...
हमारे नए एनएल सेना प्रोजेक्ट में योगदान दें : https://pages.razorpay.com/pl_On59YPp...
अन्य सभी अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें न्यूज़लॉन्ड्री एप-
https://www.newslaundry.com/download-app
न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें :
https://whatsapp.com/channel/0029Va5n...
न्यूज़लॉन्ड्री के उतपाद अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध हैं. यहां खरीदें : https://kadakmerch.com/collections/ne...
न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं-
व्हाट्सएप: https://chat.whatsapp.com/K2XFgEKcC0V...
फेसबुक: / newslaundryhindi
ट्विटर: / nlhindi
इंस्टाग्राम: / newslaundryhindi