चावल और आम बोये कहीं ओर उगते कहीं ओर | Harshvardhan Jain | 7690030010
Harshvarrdhan Jain
0:00 / 0:00
चावल और आम बोये कहीं ओर उगते कहीं ओर | Harshvardhan Jain | 7690030010
72 117 просмотров · 2 года назад
Harshvarrdhan Jain
7,2 млн подписчиков
72 117 просмотров · 2 года назад
#चावल_और_आम_बोये_कहीं_ओर_उगते_कहीं_ओर #harshavardhanjain
To realize the future, the shape of the present has to be erased. Failure shakes those who do not want to move from their place because the heights of success demand sacrifice. The one who knows how to migrate again and again for success, his success gets established in the universe.
भविष्य को साकार करने के लिए वर्तमान के आकार को मिटाना ही पड़ता है। जो लोग अपनी जगह से हिलना नहीं चाहते, असफलता उन्हें हिला देती है क्योंकि सफलता की ऊंचाइयां त्याग मांगती हैं। जो बार-बार सफलता के लिए विस्थापित होना जानता है, उसकी सफलता ब्रह्मांड में स्थापित हो जाती है। परिवर्तन प्रकृति का नियम है। लेकिन कुछ लोग जीवन में परिवर्तन करने से डरते हैं और परिवर्तित होने से डरते हैं क्योंकि परंपराओं को तोड़ने से डरते हैं और अपने कंफर्ट जोन को तोड़ने से डरते हैं। कंफर्ट जोन व्यक्ति को न ही जीने देता है और न ही मरने देता है। जैसी भी परिस्थिति होती है, उसी में फंसे रह जाते हैं। जो व्यक्ति अपना कंफर्ट जोन तोड़ने में आनंद महसूस करता है और उत्साह महसूस करता है, उसकी सफलता अपनी सुनामी से दुनिया को हिला देती है। दुनिया के महानतम लोगों ने अपने पुरुषार्थ को जगाने के लिए अपने मन से ब्रह्मांड के चक्कर लगाते लगाते दुनिया को प्रभावित भी किया और मार्गदर्शन भी किया।
जो व्यक्ति स्वयं को सीमाओं में बांधकर रखता है, एक दिन उसकी सीमाएं सिकुड़ जाती हैं। लेकिन जो व्यक्ति अपनी सीमाओं का विस्तार करने के लिए लगातार प्रयासरत रहता है, एक दिन उसकी सीमाएं असीमित हो जाती हैं। ठीक उसी प्रकार, जब कोई व्यक्ति सफलता का चित्रांकन करना शुरू कर देता है, उस पल से सफलता का साम्राज्य बनना शुरू हो जाता है। अर्थात विचारों में अनंत शक्ति होती है। हम जैसे विचारों का आह्वान करते हैं, वैसी ही संभावनाएं प्रकट हो जाती हैं। इसलिए सफलता का ब्रह्मांड जीतने के विषय में प्रयासरत रहने वाले लोग ही सफलता का ब्रह्मांड जीतने में सक्षम होते हैं। यदि आप भी सफलता की इच्छा, आकांक्षा और महत्वाकांक्षा रखते हैं, तो विश्वास कीजिए सफलता का सागर आपके कंफर्ट जोन को सुनामी की तेज गति से बहा ले जाएगा और एक दिन आपकी सफलता का सागर आपके भविष्य को मोतियों से सजा देगा।
सफलता कभी भी व्यक्तिगत नहीं होती है, बल्कि सफलता सार्वजनिक होती है। जो व्यक्ति अपनी सफलता को व्यक्तिगत बनाने का प्रयास करता है, एक दिन उसकी सफलता उसके हाथों से फिसल जाती है। इसलिए अपनी सफलता को दुनिया में उपहार स्वरूप लोगों को भेंट कर दें, दान कर दें, जिससे सामान्य लोगों का उन्नति करने का सपना साकार हो सके। सफलता आपको एक जगह पर ठहरने से रोकती है क्योंकि सफलता का कोई ठिकाना नहीं होता है। सफलता सीना ठोक कर दुनिया में डंका बजाती है। अपनी सफलता के पंखों को उड़ान भरने से रोकना मत। यदि एक बार रोक दिया तो, सफलता कभी उड़ान नहीं भर पाएगी और आप सामान्य व्यक्ति का जीवन ही जिएंगे। इसलिए आज के बाद एक संकल्प लेकर दुनिया के चक्कर लगाने का बीड़ा उठा लें। यदि एक जगह पर बैठे रहोगे, तो साधारण व्यक्ति बनकर ही रहोगे और अगर सीमाएं तोड़कर ब्रह्मांड के चक्कर लगाने का बीड़ा उठा लिया, तो एक दिन असाधारण सफलता के सूर्योदय से सम्मान और समृद्धि का प्रकाश फैलेगा, जिससे आपके पास सफलता का स्वर्ग के समान सुख सुविधाओं से भरा हुआ साम्राज्य होगा।
CONTACT US:
📧 Email: highcaliberindia@gmail.com
📱 Mobile: +918824183845
FOLLOW US:
🐦 Twitter: https://bit.ly/495B7dZ
📷 Instagram: https://bit.ly/471K3PW
📘 Facebook: https://bit.ly/3QaTRzY
📢 Telegram: https://bit.ly/3tEojeh
JOIN OUR MEMBERSHIP:
💻 Click this link to join:
https://bit.ly/3M8HkMA
VISIT OUR WEBSITE:
🌐 www.harshvardhanjain.in
! आव्हान ! प्यासे का नदी से मिलना तय है |
🎥 https://bit.ly/3s5zFYA