Перейти к содержимому

"सासू मां के ताने" एक्सक्लुसिव वीडियो the expose short moovies

The Expose short moovies

0:00 / 0:00

"सासू मां के ताने" एक्सक्लुसिव वीडियो the expose short moovies

1 791 просмотр · 7 дней назад
The Expose short moovies
144 подписчика
1 791 просмотр · 7 дней назад
कैमरे के पीछे से अभिनय के मंच तक… मलय मिश्रा ने किया ‘सासू मां के ताने’ का प्रमोशन उरुवा बाजार, गोरखपुर। सामाजिक सरोकारों को मनोरंजन के जरिए दर्शकों तक पहुंचाने में जुटी ‘द एक्सपोज’ शॉर्ट मूवी यूनिट के लिए बुधवार का दिन खास रहा। यूनिट की सामाजिक जागरूकता पर आधारित फिल्मों से प्रभावित होकर डायरेक्टर, एंकर एवं पांच नेशनल एंटरटेनमेंट चैनलों के पूर्व प्रोग्राम डायरेक्टर मलय मिश्रा निर्माता सुनील गहलोत के अनुरोध पर उरुवा पहुंचे। इस दौरान मलय मिश्रा ने ‘द एक्सपोज’ की आगामी सामाजिक संदेशपरक शॉर्ट मूवी ‘सासू मां के ताने’ का प्रमोशन करते हुए फिल्म की विषयवस्तु और सामाजिक संदेश की सराहना की। उन्होंने कहा कि पारिवारिक रिश्तों से जुड़े विषय समाज के हर वर्ग को प्रभावित करते हैं और ऐसे मुद्दों को सहज एवं मनोरंजक तरीके से पर्दे पर प्रस्तुत करना दर्शकों तक प्रभावी संदेश पहुंचाने का माध्यम बन सकता है। कलाकारों को दिए अभिनय के मंत्र मलय मिश्रा ने ‘द एक्सपोज’ की टीम के कलाकारों और तकनीकी सदस्यों से सीधे संवाद किया। उन्होंने अभिनय, संवाद अदायगी, कैमरे के सामने प्रस्तुति, दृश्य की समझ और फिल्म निर्माण की बारीकियों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने निर्देशक शैलेंद्र ‘मोनू’, कैमरामैन विनोद मद्धेशिया, रंजीता यादव, लक्ष्मी, रागिनी, रुक्मौता चौहान, रिया गुप्ता, सोनू, रोशन लाल, अनिल पेंटर, बीरू सहित टीम के सदस्यों से बातचीत कर उनके सवालों के जवाब दिए और अपने अनुभव साझा किए। ‘सासू मां के ताने’ को लेकर बढ़ा उत्साह मलय मिश्रा ने कहा कि आज के दौर में शॉर्ट फिल्मों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। यदि मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाए तो ऐसी फिल्में दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ सकती हैं। ‘सासू मां के ताने’ के प्रमोशन के दौरान उन्होंने टीम का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सामाजिक विषयों पर लगातार काम करते रहें और अभिनय के साथ तकनीकी पक्ष को भी मजबूत बनाएं। माल्यार्पण कर हुआ स्वागत इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी तिवारी ने मलय मिश्रा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। आत्मीय स्वागत से अभिभूत मलय मिश्रा ने टीम को भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर वे अपने अनुभव के आधार पर हर संभव सहयोग करने का प्रयास करेंगे। मलय मिश्रा के मार्गदर्शन और ‘सासू मां के ताने’ के प्रमोशन से ‘द एक्सपोज’ टीम में खासा उत्साह देखने को मिला। अब दर्शकों को इस सामाजिक विषय पर आधारित शॉर्ट मूवी के रिलीज होने का इंतजार है।