Перейти к содержимому

Laxminath ji mandir | जिस से जुड़े है बीकानेर के रहस्य | श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर | Laxminath Ji 🙏

V2V Journey

0:00 / 0:00

Laxminath ji mandir | जिस से जुड़े है बीकानेर के रहस्य | श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर | Laxminath Ji 🙏

7 805 просмотров · 3 года назад
V2V Journey
1,47 тыс. подписчиков
7 805 просмотров · 3 года назад
laxminath Ji mandir bikaner Laxminath ji mandir | जिस से जुड़े है बीकानेर के रहस्य | श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर | Laxminath Ji 🙏 #bikaner #laxminathji #krishnabhakti सामान्य जानकारी 👇 राव बीकाजी ने बीकानेर की नींव यहाँ इसी मंदिर में वर्ष 1488 में रखी।इस के कारण, यह अन्य सभी पर्यटकों के आकर्षण के बीच एक अद्वितीय स्थान रखती है।यह मंदिर राव लूणकरण के शासनकाल के दौरान बनाया गया था। यह हिंदू देवता विष्णु और उसकी पत्नी लक्ष्मी को समर्पित है जो की अपनी असाधारण स्थापत्य शैली के कारण जाना जाता है। बीकानेर के श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर के दर्शन की जानकरी - राजस्थान के बीकानेर का श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर यहां के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को समर्पित हैं। लक्ष्मीनाथ मंदिर बीकानेर का प्रमुख पवित्र स्थल हैं। मंदिर में स्थापित मूर्तियों को चांदी की नाजुक और जटिल कलाकृतियों के लिए जाना जाता हैं। लक्ष्मीनाथ मंदिर के सबसे लोकप्रिय त्यौहार निर्जला एकादशी, जन्माष्टमी, गीता जयंती, दिवाली और रामनवमी हैं,जिस दोरान भारत के बिभिन्न कोनो से श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में देखी जा सकती है। लक्ष्मीनाथ मंदिर पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के लिए बीकानेर में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है जहाँ पर्यटक और श्रद्धालु अपना कुछ समय शांत वतावरण के बीच भगवान की भक्ति में व्यतीत करने के लिए आते। महाराजा राव लूणकरन ने 14 वीं शताब्दी में करवाया था। माना जाता है महाराजा राव लूणकरन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी के आराध्य थे इसीलिए उन्होंने भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को समर्पित मंदिर का निर्माण करबाया था। बीकानेर के लक्ष्मीनाथ मंदिर की वास्तुकला – 14 वीं शताब्दी में निर्मित श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर का निर्माण लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर का उपयोग करके बनाया गया था और इस मंदिर में कई खूबसूरत पेंटिंग, मूर्तियां और चांदी की उत्तम कारीगरी भी देखी जा सकती है। श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर के बारे में रोचक जानकरी – लक्ष्मी नाथ मंदिर का निर्माण 1504 में शुरू हुआ और 1526 में मंदिर का निर्माण पूर्ण हुआ, मंदिर का निर्माण पूरा होने में 22 साल का समय लगा। मंदिर को बनाने में इस्तेमाल किये गये लाल बलुआ पत्थर जैसलमेर से लाया गया था। और इसके अलावा मंदिर के निर्माण में संगमरमर का भी उपयोग किया गया था। लक्ष्मीनाथ मंदिर में भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी मंदिर के अलावा श्री नीलकंठ महादेव, श्री बद्रीनारायणजी, श्री मगविद्याजी, श्री सूर्यनारायणजी और श्री रूपचतुर्भुजी के अन्य मंदिर भी शामिल हैं। लक्ष्मीनाथ मंदिर बीकानेर खुलने और बंद होने का समय – लक्ष्मीनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के प्रवेश और भगवान के दर्शन के लिए सुबह 5.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक और शाम 5.00 बजे से रात 11.00 बजे तक खुला रहता है और आपकी जानकारी के लिए बता दे मंदिर की सुखद और आनंदमयी यात्रा के लिए 1-2 घंटे का समय मंदिर में अवश्य व्यतीत करें। लक्ष्मीनाथ मंदिर के आसपास के प्रमुख पर्यटक स्थल – यदि आप राजस्थान के प्रमुख पर्यटक स्थल बीकानेर में लक्ष्मीनाथ मंदिर घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो हम आपको अवगत करा दे की बीकानेर लक्ष्मीनाथ मंदिर, के अलावा भी अन्य प्रसिद्ध किलो, धार्मिक स्थलों, पार्को व अन्य पर्यटक स्थलों से भरा हुआ है, जिन्हें आप अपनी बीकानेर की यात्रा के दोरान घूम सकते हैं- जूनागढ़ का किला लालगढ़ पैलेस करणी माता मंदिर गजनेर पैलेस भांडासर जैन मंदिर ऊंट अनुसंधान केंद्र देवीकुंड सागर गजनेर वन्यजीव अभयारण्य कोडमदेश्वर मंदिर कपिल मुनि मंदिर सादुल सिंह संग्रहालय रामपुरिया हवेली शिवबाड़ी मंदिर गंगा सिंह संग्रहालय कोलायत झील कोलायत मंदिर गजनेर झील बीकानेर का प्रसिद्ध भोजन – राजस्थान के बीकानेर शहर में सबसे पसंदीदा फुड नमकीन, भुजिया और पापड़ है। राजस्थानी स्नैक्स जैसे कचौरी और समोसा हैं। बीकानेर में गट्टे की सब्जी, दाल बाटी चूरमा, खट्टा, पकौड़ी के साथ-साथ घेवर और रबड़ी भी हैं। लक्ष्मीनाथ मंदिर बीकानेर कैसे पहुंचे – अगर आप लक्ष्मीनाथ मंदिर बीकानेर घूमने जाने की योजना बना रहें हैं तो हम आपको बता दें आप सड़क, रेल और हवाई मार्ग से यात्रा करके लक्ष्मीनाथ मंदिर बीकानेर पहुंच सकते है। अगर आप बीकानेर जाने के लिए परिवहन के विभिन्न तरीकों के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को अवश्य पढ़ें। सड़क मार्ग से लक्ष्मीनाथ मंदिर कैसे पहुंचे – बीकानेर राजस्थान के प्रमुख शहरो से सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, जोकि भारत के प्रमुख बड़े नगरों जैसे दिल्ली, आगरा, जोधपुर, अजमेर, अहमदाबाद, जयपुर, कोटा और उदयपुर से नियमित रूप से चलने वाली बसों के माध्यम से जुड़ा हुआ हैं। आप राज्य परिवहन की बसे या अपने निजी साधन से यात्रा करके लक्ष्मीनाथ मंदिर बीकानेर पहुंच सकते हैं। #laxminathji #mandir #nagarseth #laxminathjimandirbikaner #laxminathjitemple #v2vjourney #vlog #blog #laxminathjimandir #bikaneri #ramram #namaskar #rajasthan #rajasthani #matarani #jaimatadi #jaishreeram #god #bikanermandir #v2vjourney #bikaneri #bikaner #rajasthan #villagelife #bikanermandir #rajasthanivillage #villagelife #bikanerdiaries #v2vjourney #bikanercityblog #jaipur #jodhpur #bikanercity #rajasthani #india #marwad #marwadi #bikanerblog #jaisalmer #bikanertourism #instabikaner #bikaneryouth #rajasthanvillage #rajasthandiaries #bikanerbloggers #bikanerikaka