वेराव चौपाल में अरुणराजभर को जनता का प्यार मिलता नजर आया लेकिन #hs24newsindia #azamgarh
HS24newsindia
0:00 / 0:00
वेराव चौपाल में अरुणराजभर को जनता का प्यार मिलता नजर आया लेकिन #hs24newsindia #azamgarh
4 305 просмотров · 2 недели назад
HS24newsindia
23 подписчика
4 305 просмотров · 2 недели назад
बेराव की चौपाल में अरुण राजभर ने साधा जनसंवाद, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं
अहरौला, आजमगढ़। अहरौला ब्लॉक क्षेत्र के बेराव गांव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अरुण राजभर ने चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से जनसंवाद किया। चौपाल में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने सड़क, रोजगार, शिक्षा समेत क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याएं अरुण राजभर के सामने रखीं। इस दौरान अरुण राजभर ने समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।
चौपाल में मौजूद कुछ लोगों ने कहा कि समस्याएं वर्षों से बनी हुई हैं और इन्हें देखते-देखते करीब 50 वर्ष बीत गए। ग्रामीणों के बीच अरुण राजभर को समर्थन देने की चर्चा भी देखने को मिली।
अब 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अतरौलिया में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। मुकाबले में अरुण राजभर और मौजूदा विधायक डॉ. संग्राम यादव के बीच राजनीतिक टक्कर की चर्चा है। हालांकि चुनाव में जनता का अंतिम फैसला क्या होगा, यह आने वाला समय बताएगा।