आखिर किडनी की पथरी बनती क्यों है । क्या हम इसे बार बार बनने से रोक सकते है।
MKM STONE, UROLOGY AND LAPAROSCOPY HOSPITAL
0:00 / 0:00
आखिर किडनी की पथरी बनती क्यों है । क्या हम इसे बार बार बनने से रोक सकते है।
2 731 просмотр · 2 года назад
MKM STONE, UROLOGY AND LAPAROSCOPY HOSPITAL
3,97 тыс. подписчиков
2 731 просмотр · 2 года назад
आखिर किडनी की पथरी बनती क्यों है, और उससे जीवन में क्या प्रभाव पड़ता है।।क्या हम इसे बार बार बनने से रोक सकते है।
किडनी पथरी को बनने से रोकने के लिए ये कदम उपयुक्त हो सकते हैं:
1. पर्याप्त पानी पीना: दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना आवश्यक है, जिससे यूरीन का निर्माण हो और पथरी का खतरा कम हो।
2. स्वस्थ आहार: स्वस्थ आहार में कम सोडियम और कम ओक्सलेट होना चाहिए।
3. कैल्शियम की सही मात्रा: आपके यूरोलॉजिस्ट द्वारा बताया गया सही मात्रा में कैल्शियम लेना भी इसे रोकने में मदद कर सकता है।
4. नियमित व्यायाम: नियमित व्यायाम से मोटापा कम होता है और उससे यूरीन में पथरी बनाने वाले तत्वों की मात्रा कम होती है।
5. स्वास्थ्य चेकअप: नियमित या साल में एक बार अपना हैल्थ चेक अप जरूर करना चाहिए, ताकि बीमारी शुरुआत में ही पकड़ में आ जाए।
6. तंबाकू और अल्कोहल का सेवन ना करे : तंबाकू और अधिक मात्रा में अल्कोहल से बचना भी किडनी की सेहत के लिए फायदेमंद है।
यदि आप में किडनी संबंधित समस्याएं हैं या इससे जुड़ी कोई संकेत हैं, तो यूरोलॉजिस्ट से सलाह लेना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
किडनी की पथरी का इलाज़ पथरी की स्थिति, पथरी के आकार और प्रकार पर निर्भर करता है, लेकिन कुछ सामान्य इलाज़ की विधियां निम्नलिखित हो सकती हैं:
1.पानी की मात्रा बढ़ाना: पर्याप्त पानी पीना पथरी को बाहर निकालने में मदद कर सकता है।
2. दर्द की दवाएँ: दर्द को कम करने के लिए डॉक्टर द्वारा प्रदान की जाने वाली दवाएँ।
3. चिकित्सा उपाय (लिथोट्रिप्सी):यह तकनीक पथरी को टुकड़ों में बाँट कर निकलने में मदद करती है, जिससे उसका निकलना सरल होता है।
4. दूरबीन पद्धति से सर्जरी:बड़ी या कठोर पथरीयों के लिए ये विधि बहुत हीं सटीक होती है।
5. नियमित व्यायाम: व्यायाम से गुर्दे की स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है और ये पथरी बनने की संभावना को कम कर सकता है।
6. उपचार संबंधित सुझाव: यूरोलॉजिस्ट आपकी स्थिति के हिसाब से और आपके शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखकर उपयुक्त उपचार की सलाह देंगे।
किडनी पथरी के इलाज़ में सबसे अच्छा और बेहतर समाधान अपका यूरोलॉजिस्ट से मिलता है, उनके द्वारा बताई गई जानकारी से आप अपने लिए बेहतर और स्थाई उपचार चुन सकते है।
किडनी की पथरी के उपचार के रूप में कई प्रकार की सर्जरी हो सकती है, जो रोगी की स्थिति और पथरी के आकार और कठोरता पर निर्भर करती हैं।
1. शॉक वेव लिथोट्रिप्सी (SWL):यह अस्पताल में बिना किसी शल्य चिकित्सा के किया जा सकता है। उच्च शोक वेव्स का उपयोग करके पथरी को छोटे टुकड़ों में तोड़ दिया जाता है, जिससे उसे प्राकृतिक रूप से यूरीन के द्वारा निकाला जा सकता है। परंतु इसमें पथरी की छूट जाने की संभावना बहुत ज्यादा होती है और उसे निकलने में कई हफ्ते लग सकते है।
2. यूरेटेरोस्कोप के द्वारा : इस प्रक्रिया में दूरबीन को यूरेथ्रा के माध्यम से गुर्दे की नली में पहुंचाया जाता है, जिससे पथरी को देखा और लेजर से डस्ट करके निकाला जा सकता है।
3. PCNL : बड़ी और जटिल एवम कठोर पथरीयों को निकालने के लिए, एक छोटे से छिद्र के माध्यम से सर्जरी की जा सकती है, जिससे गुर्दे के अंदर पहुंचा जा सकता है और पूरी पथरी को निकाला जा सकता है।
4. रेट्रोग्रेड इंट्रारेनल सर्जरी (RIRS):इसमें एक फाइबर ऑप्टिक्स स्कोप का उपयोग होता है, जिससे गुर्दे के हर हिस्से में पहुंचकर पथरी को तोड़ा जा सकता है और प्राकृतिक रास्ते से किडनी में से बिना किसी छेद के निकाला जाता है, यह सबसे आधुनिक तकनीक है।
किसी भी सर्जिकल प्रक्रिया से पहले, यूरोलॉजिस्ट रोगी की स्थिति को देखते है, और उसकी अवस्था के अनुसार सबसे उपयुक्त इलाज़ का सुझाव देते हैं। इसलिए पथरी होने पर अपने पास के यूरोलॉजिस्ट को तुरंत दिखाए।।