हद अनहद: राम और कबीर के साथ सफ़र - Had Anhad (Hindi)
ajab shahar - kabir project
0:00 / 0:00
हद अनहद: राम और कबीर के साथ सफ़र - Had Anhad (Hindi)
259 099 просмотров · 10 лет назад
ajab shahar - kabir project
498 тыс. подписчиков
259 099 просмотров · 10 лет назад
पंद्रहवीं सदी के भक्ति कवि कबीर ने हमेशा धार्मिक हदों को चुनौती दी. वे ना हिन्दु कहलाना चाहते थे ना मुसलमान. वे मुसलमान जुलाहे परिवार में पले लेकिन उनकी कविता बार बार "राम" का आह्वान करती है. कबीर के "राम" कौन हैं? इस सवाल का जवाब ढूंढ़ती हुई यह फ़िल्म भारत से पाकिस्तान तक का सफ़र तय करती है, जिसमें कबीर के शब्द और संगीत में रमते हुए हम न सिर्फ़ देश की सरहदों को लांघते हैं बल्कि अपने अंतर मन की हदों को भी (अवधि: १०३ मिनट)
'हद अनहद' शबनम विरमानी द्वारा बनी कबीर पर कई फिल्मों में से एक है. शबनम फिल्म निर्माता व गायिका हैं, और २००३ में उन्होनें 'कबीर प्रोजेक्ट' की शुरुआत की, जो कि सृष्टि इंस्टिट्यूट ऑफ़ आर्ट, डिज़ाइन व टेक्नोलॉजी, बैंगलोर में स्तिथ है. संपर्क करें: thekabirproject@gmail.com.
फ़िल्म DVD यहाँ उपलब्ध है - http://www.amazon.in/dp/B00PJTQGX2
फ़िल्म को अंग्रेज़ी सब टाइटल्स के साथ देखें - • 'Had Anhad: Journeys with Ram & Kabir'
यह वीडियो आने वाली 'अजब शहर' नामक वेबसाइट का एक हिस्सा है, जिसमें भारत और पास के देशों की भक्ति, सूफ़ी और बाउल परंपरा से सम्बंधित गीत, चर्चाएं और चित्र शामिल होंगे. इस वेबसाइट का निर्माण बैंगलोर की कबीर प्रोजैक्ट टीम कर रही है. www.ajabshahar.org, www.kabirproject.org.
फ़िल्म क्रेडिट्स -
छाया व निर्देशन - शबनम विरमानी
लेखन व संकलन - शबनम विरमानी, रिखव देसाई
संकलन सहाय - आरती पार्थसारथी, वसंत कुम्मी, परमेश के., रूमाह रसाक़
निर्देशन व निर्माण सहाय - स्मृति चंचानी, रूमाह रसाक़
शोध व अवधारणा - शबनम विरमानी, तारा किणी
गायन - महेशा राम, मुख्त्यार अली, शफ़ी मुहम्मद फ़क़ीर, फ़रीदुद्दीन अयाज़ व अबु मुहम्मद, प्रहलाद टिपान्या, कालूराम बामनिया
ध्वनि रिकार्डिंग - पी. एम. सतीश (मालवा व राजस्थान), जी. एम. चाँद (पाकिस्तान)
ध्वनि मिश्रण - फ़ाइयरफ़्लाईज़ पोस्ट साउंड, मुंबई
ऐनिमेशन - ओरिजित सेन, एम. एम. प्रदीप
हिंदी अनुवाद - दिव्या जैन, शबनम विरमानी
कथन - शबनम विरमानी
प्रोजेक्ट सलाहकार - लिंडा हैस, अशोक वाजपाई, विद्या राव, पुरुषोत्तम अग्रवाल, तारा किणी
आर्थिक सहाय - फ़ोर्ड फाऊँडेशन
निर्माण - सृष्टि, बैंगलोर
संग्रह - कबीर प्रोजैक्ट
निर्माण वर्ष - 2009