Перейти к содержимому

पूर्व IAS Divya Mittal ने बनाई नई पार्टी, Mirzapur Sadar से लड़ेंगी UP Election 2027 | ABP Bihar

ABP BIHAR

0:00 / 0:00

पूर्व IAS Divya Mittal ने बनाई नई पार्टी, Mirzapur Sadar से लड़ेंगी UP Election 2027 | ABP Bihar

1 014 просмотров · 5 часов назад
ABP BIHAR
2,61 млн подписчиков
1 014 просмотров · 5 часов назад
#DivyaMittal #JanNitiBharat #UPElection2027 #Mirzapur #AmitabhThakur #UttarPradeshPolitics #IAS #PoliticalNews #UPPolitics #ABPBihar उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के चुनाव से पहले एक नया चेहरा और नई पार्टी सामने आई है... पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी राजनीतिक पार्टी ‘जननीति भारत’ बनाने का ऐलान कर दिया है... 15 अक्टूबर को पार्टी की घोषणा के साथ ही उन्होंने मिर्जापुर सदर सीट से चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया... यानी जिस मिर्जापुर में दिव्या मित्तल जिलाधिकारी के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं... अब उसी जिले में वो सियासी पारी खेलने उतरेंगी दिव्या मित्तल का दावा है... कि उनकी सियासत का केंद्र सत्ता नहीं... बल्कि जनता की समस्याएं और उनकी सुनवाई होगी... दिव्या मित्तल ने अपनी पार्टी के लिए नारा दिया है... राजनीति नहीं, जननीति’... उनका कहना है कि देश में राजनीतिक पार्टियों की कमी नहीं है... बल्कि कमी है तो जनता की सुनवाई की... इसी सोच के साथ उन्होंने तीन वचनों के जरिए अपनी राजनीतिक दिशा तय करने की बात कही है दिव्या मित्तल की नई राजनीतिक पारी को अब आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर का समर्थन मिला है... पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने जननीति भारत के गठन और चुनाव लड़ने के फैसले का स्वागत किया है... उन्होंने मिर्जापुर में दिव्या मित्तल के चुनावी अभियान को समर्थन देने की बात कही है... अमिताभ ठाकुर के मुताबिक... राजनीति में जनहित, पारदर्शिता, जवाबदेही और संवैधानिक मूल्यों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए अमिताभ ठाकुर ने उद्देश्यों के आधार पर भविष्य में दोनों संगठनों के बीच... राजनीतिक साझेदारी विकसित होने की उम्मीद भी जताई है... यानी फिलहाल समर्थन का ऐलान है... लेकिन आगे गठबंधन की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा... हालांकि, किसी औपचारिक गठबंधन या सीटों के बंटवारे का ऐलान अभी सामने नहीं आया है ऐसे में ये जानना जरूरी है... कि आखिर दिव्या मित्तल हैं कौन... इनकी पहचान एक प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर रही है... IIT दिल्ली से बीटेक और IIM बेंगलुरु से MBA करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा में जगह बनाई... उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर, देवरिया और संतकबीरनगर समेत कई जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाईं... मिर्जापुर की जिलाधिकारी रहते हुए लहुरियादह जैसे पहाड़ी गांव तक पेयजल पहुंचाने के प्रयासों को लेकर भी उनकी चर्चा हुई अब प्रशासनिक अनुभव को राजनीतिक बदलाव के अपने एजेंडे से जोड़ने की कोशिश कर रही हैं... लेकिन प्रशासन चलाने और चुनाव जीतकर राजनीतिक संगठन खड़ा करने में बड़ा फर्क है... जननीति भारत के सामने जनता तक पहुंचने, स्थानीय कार्यकर्ताओं को जोड़ने और बूथ स्तर पर मजबूत नेटवर्क बनाने की चुनौती होगी... अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या दिव्या मित्तल की नई पार्टी मिर्जापुर की राजनीति में कोई नया समीकरण बना पाएगी?... एक तरफ बीजेपी, समाजवादी पार्टी, बीएसपी और कांग्रेस जैसे स्थापित राजनीतिक दल हैं... तो दूसरी तरफ जननीति भारत के रूप में दिव्या मित्तल का नया प्रयोग है... अमिताभ ठाकुर के समर्थन से उनके अभियान को राजनीतिक सहयोग जरूर मिला है... और दोनों संगठनों के बीच संभावित साझेदारी की चर्चा भी शुरू हो गई है... लेकिन समर्थन को औपचारिक गठबंधन मानना अभी जल्दबाजी होगी... असली तस्वीर आने वाले दिनों में साफ होगी Subscribe Our Channel:    / @abpbihar   About Channel: ABP Bihar प्रदेश की खबरों का एक ऐसा चैनल है जहां प्रदेश से जुड़ी हर खबर आपके पास सबसे पहले पहुंचती है. बिहार की राजनीति, बिहार की बाढ़, लालू - नीतीश का एक दूसरे पर पलटवार, अपराध की अंदरुनी खबर आपके पास तथ्यों के साथ लेकर आता है. ABP Bihar is a news oriented Youtube Channel which provides you with up to date news from all parts of the state. Get the latest top stories, current affairs, sports, business, entertainment, politics, astrology, spirituality, and many more here only on ABP Bihar. Whether its Lalu Prasad Yadav or Nitish Kumar, RJD, JDU or LJP, Whether its Bhojpuri Cinema or actors from Bihar, Ashoka's legacy or Religious Bodh Gaya, we provide you with each and every news of the state. From Sushant Singh Rajput's suicide to Floods in Bihar, we deliver the truth. The vision of the channel is 'Aapko Rakhe Aagey' -the promise of keeping each individual ahead and informed. ABP Bihar is best defined as a responsible channel with a fair and balanced approach that combines prompt reporting with insightful analysis of news and current affairs. Download ABP App for Apple: https://itunes.apple.com/in/app/abp-l... Download ABP App for Android: https://play.google.com/store/apps/de... Social Media Handles: Facebook:   / abplivebihar   Twitter:   / abpbihar