Перейти к содержимому

Nanda Lok Jaat Yatra 2026 | part 2 #uttarakhand #nanda #maa #dewbhumi #My experiences

PoojaG19

0:00 / 0:00

Nanda Lok Jaat Yatra 2026 | part 2 #uttarakhand #nanda #maa #dewbhumi #My experiences

252 просмотра · 7 дней назад
PoojaG19
701 подписчик
252 просмотра · 7 дней назад
नंदा लोक जात यात्रा 2026 के इस सफर में मेरा दूसरा पड़ाव रहा कोठी गाँव। इस गाँव में मैंने वहाँ के लोगों से मुलाकात की, उनके जीवन को करीब से जाना और गाँव में बने पारंपरिक घरों, स्थानीय संस्कृति, बोली-भाषा और पहाड़ की सादगी को महसूस किया। इस यात्रा में सिर्फ रास्ते और मंज़िल ही नहीं, बल्कि हर गाँव अपने साथ एक कहानी, एक संस्कृति और अपनी अलग पहचान लेकर चलता है। कोठी गाँव में बिताया मेरा समय भी मेरे लिए ऐसा ही एक खूबसूरत अनुभव रहा। 🏔️❤️ माँ नंदा को उत्तराखंड में ध्याण (बेटी) के रूप में भी भावनात्मक रूप से याद किया जाता है। नंदा लोक जात यात्रा माँ नंदा के प्रति श्रद्धा, आस्था और हमारी लोक परंपराओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक सफर है। इस यात्रा में पहाड़ की संस्कृति, लोगों की आस्था और बेटी के मायके से ससुराल जाने की भावनात्मक परंपरा की झलक देखने को मिलती है। 🙏🌺 मैंने इस यात्रा को सिर्फ एक यात्री के रूप में नहीं, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति को करीब से देखने, समझने और अपने अनुभवों के माध्यम से आप तक पहुँचाने की कोशिश की है। ✨ सफर अभी रुका नहीं है… सफर अभी बाकी है। मेरे साथ इस खूबसूरत यात्रा में बने रहिए