Rajasthan Nikay Chunav : निवाई में BJP-Congress की सीधी टक्कर, बागियों ने बिगाड़ा पूरा खेल!
Rajasthan Tak
0:00 / 0:00
Rajasthan Nikay Chunav : निवाई में BJP-Congress की सीधी टक्कर, बागियों ने बिगाड़ा पूरा खेल!
3 806 просмотров · 1 день назад
Rajasthan Tak
2,03 млн подписчиков
3 806 просмотров · 1 день назад
टोंक जिले की सबसे पुरानी नगर पालिका निवाई में इस बार नये परिसीमन के साथ चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। 1940 में अस्तित्व में आई निवाई नगर पालिका में अब वार्डों की संख्या 35 से बढ़कर 40 हो गई है। 9 सितंबर को होने वाले मतदान से पहले राजस्थान तक की टीम ने मतदाताओं के बीच पहुंचकर चुनावी माहौल और जनता की राय जानी पिछले निकाय चुनाव में एनसीपी ने 35 में से 17 सीटें जीतकर बड़ा उलटफेर किया था। बाद में एनसीपी के पार्षद भाजपा में शामिल हुए और भाजपा ने निर्दलीय पार्षदों के साथ मिलकर बोर्ड बना लिया था। इस बार एनसीपी ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है और भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है हालांकि भाजपा के टिकट वितरण से नाराज कई बागी उम्मीदवार निर्दलीय मैदान में उतर गए हैं। कुल 40 निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जबकि एक वार्ड में आरएलपी प्रत्याशी भी मुकाबला कर रहा है। राजस्थान तक की चौपाल में मतदाताओं ने भाजपा के पिछले बोर्ड के विकास कार्यों की तारीफ भी की और उन पर गंभीर सवाल भी उठाए। कुछ मतदाताओं ने विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि कई कामों की गुणवत्ता अब सामने आने लगी है। वहीं भाजपा और कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े मतदाता अपनी-अपनी पार्टी का बोर्ड बनने का दावा कर रहे हैं किसके दावे में कितना दम है? क्या भाजपा फिर बनाएगी बोर्ड या कांग्रेस इस बार पलटवार करेगी? और निर्दलीय बागी किसका खेल बिगाड़ेंगे? निवाई में 9 सितंबर को जनता किसके पक्ष में फैसला सुनाएगी, देखना बेहद दिलचस्प होगा। देखिए निवाई नगर पालिका चुनाव की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट और मतदाताओं की बेबाक राय।
#Niwai #NiwaiElection #NiwaiNews #NiwaiMunicipality #TonkNews #TonkPolitics #RajasthanNikayChunav #NikayChunav #RajasthanPolitics #RajasthanElection #BJP #Congress #RLP #NiwaiGroundReport #RajasthanNews
About the Channel:
Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan
#RajasthanTak #Rajasthan #RajasthanNews #JaipurNews #UdaipurNews #JodhpurNews #BreakingNews #RajasthanHindiNews #RajasthanPolitics #RajasthanElection #LatestNews #GroundReport #RajasthanUpdates #NewsUpdate #HindiSamachar #DesertState
Follow us on:
Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook: / rajasthantakofficial
Twitter: / rajasthan_tak