🌹 माँ जगदम्बे… मेरा समर्पण स्वीकार करो | नवरात्रि विशेष प्रार्थना |Mother Please Accept My Surrender
Nirmal Dhwani
0:00 / 0:00
🌹 माँ जगदम्बे… मेरा समर्पण स्वीकार करो | नवरात्रि विशेष प्रार्थना |Mother Please Accept My Surrender
3 043 просмотра · 1 дн. назад
Nirmal Dhwani
3,25 тыс. подписчиков
3 043 просмотра · 1 дн. назад
🙏🌹 जय श्री माताजी 🌹🙏
माँ जगदम्बे… मेरा समर्पण स्वीकार करो।
इस पावन नवरात्रि पर, माँ के श्रीचरणों में एक छोटी-सी प्रार्थना…
न कोई माँग है, न कोई अपेक्षा।
बस एक निर्मल हृदय है, जो अपनी माँ के चरणों में पूर्ण समर्पण करना चाहता है।
हे माँ जगदम्बे…
हमारे भीतर छिपे भय को दूर करो।
हमारे क्रोध को शान्ति में बदल दो।
हमारे अहंकार को अपने प्रेम में विलीन कर दो।
और हमारे चित्त को निर्विचारिता का आशीर्वाद दो।
माँ, हमें संसार से नहीं लड़ना है…
हमें अपने भीतर बदलना है।
क्योंकि जब आपका प्रेम हृदय में जागृत होता है, तब भय, द्वेष और अहंकार स्वयं ही अपना स्थान खो देते हैं।
🌹 इस प्रार्थना की कुछ पंक्तियाँ…
आज तेरे चरणों में,
कुछ माँगने नहीं आए…
बस अपना हृदय लेकर आए हैं।
और अन्त में…
ना कुछ पाना है,
ना कुछ बनना है।
बस तेरे प्रेम में…
निर्विचार रहना है।
🙏 यह प्रार्थना परम पूज्य श्री माताजी निर्मला देवी के श्रीचरणों में सप्रेम समर्पित है।
नवरात्रि के इस पावन अवसर पर हमारी यही प्रार्थना है कि समस्त विश्व में प्रेम, शान्ति, करुणा और निर्मलता का प्रकाश फैले।
जय श्री माताजी। 🌹🙏
English
Maa Jagadambe… Please Accept My Surrender.
A gentle and intimate prayer offered at the Lotus Feet of Shri Mataji during the sacred festival of Navaratri.
We come before the Divine Mother not to ask for worldly blessings, but to offer our hearts in complete surrender.
May Her Divine Love dissolve our fears, quieten our anger, soften our ego and guide us into the beautiful silence of thoughtless awareness.
Nothing to acquire.
Nothing to become.
Only to rest in the Mother's Divine Love.
With love and devotion,
Nirmal Dhwani 🌹
#JaiShriMataji #Navaratri #MaaJagadambe #ShriDurga #SahajaYoga #NirmalDhwani #Samarpan #Nirvicharita #DivineMother