Перейти к содержимому

Moscow Student Visa पर आकर ये गलती मत करना! 😱 Airport से वापस क्यों चला गया? | Real Story

Russia Explorer

0:00 / 0:00

Moscow Student Visa पर आकर ये गलती मत करना! 😱 Airport से वापस क्यों चला गया? | Real Story

210 просмотров · 9 дней назад
Russia Explorer
41 подписчик
210 просмотров · 9 дней назад
इस वीडियो में मैं एक ऐसे student की पूरी कहानी बता रहा हूँ जो India से Student Visa पर Moscow आया था। आने से पहले लगभग डेढ़ महीने तक वह मुझसे Moscow, job, hostel और यहाँ की situation के बारे में बात करता रहा। उसके Agent ने उससे कहा था कि Moscow Airport पर उसे लेने के लिए आदमी आएगा और यहाँ आने के बाद उसे काम भी दिलाया जाएगा। लेकिन Moscow पहुंचने के बाद Airport पर उसे लेने कोई नहीं आया। उसने पूरी रात Airport पर बिताई। अगले दिन मैंने उसे hostel जाने के लिए taxi तक arrange करने की बात कही, लेकिन वह hostel नहीं गया। इसके बाद उसने मेरा फोन उठाना भी बंद कर दिया और Agent के आदमी का इंतजार करता रहा। जब कोई लेने नहीं आया, तो उसने वापस India जाने का फैसला कर लिया और Return Ticket बनाकर वापस चला गया। इस वीडियो का मकसद किसी व्यक्ति का मजाक उड़ाना नहीं है। मेरा मकसद सिर्फ इतना है कि जो भी Indian Student भविष्य में Russia/Moscow Student Visa पर आने की planning कर रहा है, वह ऐसी गलती न करे। अगर आप विदेश पढ़ने के लिए आ रहे हैं तो: • Agent की हर बात पर blindly भरोसा न करें। • Airport pickup, hostel और रहने की व्यवस्था पहले से verify करें। • Emergency situation में घबराकर तुरंत वापस जाने का फैसला न लें। • Moscow आने से पहले basic information और backup plan जरूर रखें। • अगर आप Student Visa पर आए हैं तो पहले अपनी situation समझें और फिर कोई बड़ा फैसला लें। कई बार विदेश आकर शुरुआती 1-2 दिन मुश्किल हो सकते हैं, लेकिन सिर्फ परेशानी देखकर तुरंत वापस लौट जाना हमेशा सही फैसला नहीं होता। अगर आप Russia/Moscow में Study, Student Visa, Hostel, Job और यहाँ की Real Life के बारे में जानकारी चाहते हैं तो Channel को Subscribe जरूर करें। वीडियो पसंद आए तो Like 👍 और जरूरतमंद Student के साथ Share जरूर करें। #Moscow #Russia #StudentVisa #RussiaStudentVisa #MoscowStudent #IndianStudentsInRussia #StudyInRussia #RussiaJobs #MoscowLife #StudentLife #RussiaVisa #MoscowVlog