जूते उतारते ही पैरों से आती है बदबू, तो इससे पाएं एक दिन में छुटकारा|Pairon se Badbu Aane ka Ilaaj |
Devbhoomi News
0:00 / 0:00
जूते उतारते ही पैरों से आती है बदबू, तो इससे पाएं एक दिन में छुटकारा|Pairon se Badbu Aane ka Ilaaj |
3 150 просмотров · 2 г. назад
Devbhoomi News
518 тыс. подписчиков
3 150 просмотров · 2 г. назад
गर्मियों के मौसम में लोग अधिकतर परेशान रहते हैं शरीर से आने वाले पसीने से। अब शरीर से आने वाले पसीने को तो लोग D O s या फिर perfume से छिपा लेते हैं मगर पैरों से आने वाले पसीने को कैसे छिपाया जाया, ये एक बड़ी समस्या है। मगर आप चिंता मत कीजिए क्योंकी इसका समाधान आज हम आपको देगें। लेकिन उससे पहले समझ लेते हैं कि आखिरकार हमारे पैरों से बदबू आती क्यों है। असल में किसी के भी शरीर से निकलने वाले पसीने से बदबू नही आती है। ये बदबू तब आती है जब आपके शरीर का पसीना सूखता नही है और शरीर के बाहरी हिस्से में मौजूद bacteria आपके पसीने से जा मिलते हैं। इसके साथ ही जो लोग leather के shoes पहनते है, उनके पैरों से भी पसीना ज्यादा आता है। वहीं उन्हें Fungal Infection होने के chances भी बढ़ जाते हैं। अब पैर से आने वाली बदबू से कैसे निजात पाएं इस पर बात कर लेते हैं। सबसे पहले तो कोशिश कीजिए कि गर्मियों में Shoes पहनना avoid करें और खास करके Leather के Shoes और अगर आपका profession ऐसा है कि आपको Shoes पहनने पड़ते हैं या कोई भी closed footwear पहननी पड़ती है तो आज कुछ उपायों के बारे में बात करेंगे जिससे पैरों से आने वाले पसीने से आपको निजात मिल सकती है। सबसे पहला उपाय आपको बताएंगे सोडियम कार्बोनेट यानी की बेकिंग सोडे से आप कैसे अपने पैर से आने वाली बदबू से निजात पा सकते हैं। बेकिंग सोडा पसीने के pH लेवल को सामान्य रखता है और बैक्टीरिया को नियंत्रित करने में भी मददगार साबित होता है। आपको हल्के गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा मिलाना है और 15 से 20 मिनट तक अपने पैरों को पानी में ही डुबोए रखना है। इससे आपके पैरों से आने वाली बदबू पूरी तरीके से खत्म हो जाएगी। इसके बाद दूसरा उपाय है विनेगर का। आपको 4 मग पानी में 6 चम्मच सिरका मिला लेना हैं और इस पानी में 15 मिनट तक अपने पैरों को डुबोकर रखना है। ऐसा करने से आपको न सिर्फ पसीने की बदबू से छुटकारा मिलेगा बल्की पैरों पर होने वाले bacterial infection से भी निजात मिलेगी। इसके बाद अगला उपाय है सेधें नमक का उपाय। आपको थोड़े से पानी में सेंधा नमक मिलाना है और इसके अच्छे से घुल जाने के बाद इसमें 15 मिनट के लिए अपने पैरों को डुबो लेना है। इससे भी पैरों से आने वाली बदबू से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। इसके बाद मार्केट में absorbant pads आते हैं आप इन्हें भी अपने जूतों के अंदर फिट कर सकते हैं। इससे आपके पैरों में पसीना नही सूखेगा बल्की ये absorbant pads आपके पैरों से निकलने वाले पसीने को सोक लेगें और पैरों से बदबू नही आएगी। इसके बाद अगर आपके पास समय कम है और आप इन सभी उपायों को नही अपना सकते तो आप फुट स्प्रे भी खरीद सकते हैं और इसके इस्तेमाल से भी आप अपने पैरों से आने वाली बदबू को रोक सकते हैं। आखिरी टिप है कि आप अपने पैरों को अच्छे से धोने के बाद पूरी तरह से सुखा लें। गीले पैरों में socks और shoes बिलकुल न पहने। अगर आप ऐसा करेंगे तो भी आपके पैरों से आने वाली बदबू को रोका जा सकता है। तो ये थी कुछ टिप्स कि कैसे आप अपने पैरों से आने वाली बदबू से निजात पा सकते हैं। आपके लिए ये उपाय कितने कारगर साबित हुए हमें कमेंट करके जरूर बताइए। #healthtips #health
For Any Support Follow me on
►Instagram :- / dbnewsuk
►Facebook Page :- / devbhoominews.in
►Twitter :- https://x.com/devbhoomi_news
►Join this channel for personal support :
https://www.youtube.com/devbhoominews...
-----------
Disclaimer :-
Copyright Disclaimer under section 107 of the copyright act of 1976, allowance is made for "fair use" for purposes such as criticism, comment, news relating, Teaching, Education Scholarship and research.
Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing.
For Business Enquiry Email :-
dbnewsuk@gmail.com
----------