Перейти к содержимому

हिंदी विभाग के तत्वावधान में पुस्तक - समीक्षा के विभागीय कार्य-कलाप

आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शाहजहांपुर

0:00 / 0:00

हिंदी विभाग के तत्वावधान में पुस्तक - समीक्षा के विभागीय कार्य-कलाप

110 просмотров · 6 дней назад
आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शाहजहांपुर
412 подписчиков
110 просмотров · 6 дней назад
आज दिनांक 16/10/2026 को आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शाहजहांपुर में प्राचार्य प्रोफेसर सुरचना त्रिवेदी जी के निर्देशानुसार, हिंदी विभाग के तत्वावधान में विभागीय कार्य-कलाप के अंतर्गत पुस्तक - समीक्षा के नियम एवं विभिन्न तत्वों से छात्राओं को अवगत कराया गया। इस कार्य-कलाप का उद्देश्य छात्राओं में अच्छी पुस्तक के पठन-पाठन की रुचि विकसित करना तथा साहित्यिक पुस्तकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रूपांशुमाला ने पुस्तक समीक्षा की लेखन शैली के विषय में छात्राओं को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पुस्तक की भाषा अनिवार्यता सरल, सहज, स्वाभाविक एवं रोचक होनी चाहिए। इसी श्रृंखला में प्रोफेसर दुर्गावती सिंह ने बताया कि पुस्तक की खूबियां एवं उनकी खामियों को उजागर करना ही पुस्तक समीक्षा की वास्तविक कसौटी है। इस अवसर पर हिंदी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती रीतू मिश्रा ने बताया कि पुस्तक ज्ञान और विचारों का महत्वपूर्ण माध्यम है। पुस्तक समीक्षा के माध्यम से पाठकों को किसी पुस्तक की विषय वस्तु और विशेषताओं को समझने में सहायता मिलती है। इस कार्यशाला में हिंदी विभाग की बी.ए. स्तर की सभी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया एवं पुस्तक समीक्षा के महत्वपूर्ण तथ्यों के विषय में जानकारी प्राप्त की। प्रतिभागी छात्राओं में रिमझिम, अंशिका, मानसी, गीतांजली, प्रिया, निशा ,सौम्या ,नैंसी ,दिव्यांशी सुधा ,परी ,शिवांगी, नेहा, रेनू, मुस्कान,पल्लवी ,शिल्पी पाल, आदि शामिल रही। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रही।