पौन्टी रामलीला में :चौथे दिन धनुष खंडन व परशुराम संवाद की लीला का हुआ मंचनदृश्य देख रोमांचित हुए लोग
HARISH DIMRI Official
0:00 / 0:00
पौन्टी रामलीला में :चौथे दिन धनुष खंडन व परशुराम संवाद की लीला का हुआ मंचनदृश्य देख रोमांचित हुए लोग
929 просмотров · 2 года назад
HARISH DIMRI Official
1,57 тыс. подписчиков
929 просмотров · 2 года назад
रामलीला में धनुष खंडन रहा आकर्षण का केंद्र
पौन्टी गांव में रामलीला के चौथे दिन सीता स्वयंवर में धनुष खंडन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान विभिन्न देशों के राजा बने पात्रों ने अपने अभिनय से दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
नौगांव के ग्राम पंचायत पौन्टी रामलीला महोत्सव:चौथे दिन धनुष खंडन व परशुराम संवाद की लीला का हुआ मंचन, दर्शकों की उमड़ी भारी भी
रामलीला को भव्य बनाने के लिए रामलीला परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंचन के दौरान सभी कलाकारों ने अपने बेहतरीन अभिनय व संवाद से श्रद्धालुओं की खूब वाहवाही बटोरी।कलाकारों ने लीला मंचन को शुरू करते हुए दिखाया कि लीला मंचन के प्रथम दृश्य में सीता जी के स्वयंवर में राजा जनक के आमंत्रण पर देश देशांतर के राजाओं का आगमन होता है। तब जनक स्वयंवर सभा में रखे शिवधनुष का पूजन करते हैं और बंदीजन सभा में राजा जनक का प्रण सबको सुनाते हैं कि जो भी इस धनुष पर प्रत्यंचा चढाने में सफल होगा तो उसके साथ जनकनन्दिनी का विवाह होगा। धनुषयज्ञ के आयोजन का समाचार सुनकर स्वयंवर सभा में लंकापति रावण पहुंचता है। उधर राजा बलि के पुत्र बाणासुर को आकाशवाणी से रावण के स्वयंवर सभा में पहुंचने का समाचार मिला। वह आकर रावण से संवाद करता है। रावण और वाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर दर्शक रोमांचित हो उठे।