नवाघरा में मतदान से पहले हंगामा, सरपंच पती पर रुपये बांटते के आरोप, पुलिस पहुंची मौके पर
SLN DIGITAL NETWORK RAJASTHAN
0:00 / 0:00
नवाघरा में मतदान से पहले हंगामा, सरपंच पती पर रुपये बांटते के आरोप, पुलिस पहुंची मौके पर
31 184 просмотра · 2 дн. назад
SLN DIGITAL NETWORK RAJASTHAN
135 тыс. подписчиков
31 184 просмотра · 2 дн. назад
नवाघरा में मतदान से पहले हंगामा, पूर्व सरपंच पति पर रुपए बांटने के आरोप, पुलिस ने नकदी कब्जे में ली
डूंगरपुर। जिले की सागवाड़ा पंचायत समिति के अंतर्गत नवसृजित ग्राम पंचायत नवाघरा में मतदान शुरू होने से पहले ही हंगामा खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने पादरा ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच प्रभादेवी परमार के पति मोतीलाल परमार पर मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए रुपए बांटने के आरोप लगाए। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 4:30 से 5 बजे के बीच मोतीलाल परमार कार लेकर गांव में पहुंचे थे और कथित तौर पर मतदाताओं को रुपए बांट रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि वे हड़बड़ाहट में कार लेकर वहां से निकलने लगे। इसी दौरान एक बाइक कार की चपेट में आ गई, जिसके बाद उन्हें रुकना पड़ा। ग्रामीणों का दावा है कि कार में 500 रुपए के नोटों के बंडल रखे हुए थे और नकदी की राशि एक लाख रुपए से अधिक थी। घटना की सूचना मिलते ही सागवाड़ा थानाधिकारी मनीष खोईवाल पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और कथित तौर पर नकदी को कब्जे में लेकर मोतीलाल परमार को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस थाने ले गए। बताया जा रहा है कि मोतीलाल परमार पेशे से शिक्षक हैं और चुनाव के दौरान उनकी ड्यूटी सागवाड़ा स्थित कंट्रोल रूम में लगी हुई है। ऐसे में मतदान से पहले गांव में उनकी मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं, इस घटनाक्रम के बीच उनका एक कथित धमकी भरा ऑडियो भी वायरल होने की बात सामने आई है, जिसमें वे गांव के किसी व्यक्ति को धमकाते सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, ऑडियो की प्रामाणिकता और रुपए बांटने के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। इस घटना ने चुनाव की निष्पक्षता को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं। दूसरी ओर, नवाघरा ग्राम पंचायत में सुबह 7 बजे से मतदान शांतिपूर्ण तरीके से शुरू होने की जानकारी है। माविता में भी सुबह 7 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। मतदान केंद्रों पर पुलिस प्रशासन और निर्वाचन अधिकारियों ने मतदाताओं से शांतिपूर्ण ढंग से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। अब पूरे मामले में पुलिस की जांच और आगामी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
Commotion in Navaghara Before Voting; Husband of Former Sarpanch Accused of Distributing Cash; Police Seize Money
Dungarpur: A commotion erupted in the newly formed Gram Panchayat of Navaghara—part of the Sagwara Panchayat Samiti—even before voting began. Villagers accused Motilal Parmar, husband of the former Sarpanch of Padra Gram Panchayat, Prabhadevi Parmar, of distributing money to voters to influence them to cast their ballots in his favor. According to the villagers, Motilal Parmar arrived in the village by car between 4:30 and 5:00 AM on Saturday and was allegedly handing out cash to voters. When the villagers attempted to stop him, he reportedly tried to flee in his car in a hurry. During this, his vehicle struck a motorcycle, forcing him to stop. Villagers claim that bundles of 500-rupee notes were found inside the car, totaling more than one lakh rupees. Upon receiving information about the incident, Sagwara Station House Officer (SHO) Manish Khoiwal arrived at the scene with a police team, seized the cash, and took Motilal Parmar to the police station for further action. It is reported that Motilal Parmar is a teacher by profession and has been assigned election duty at the control room in Sagwara; his presence in the village just before the voting has raised questions. Meanwhile, an audio clip—purportedly containing threats made by him to a local villager—has also gone viral. However, the authenticity of the audio and the allegations regarding the distribution of cash have yet to be independently verified. This incident has sparked a debate concerning the fairness of the election. Separately, voting in the Navaghara Gram Panchayat began peacefully at 7:00 AM. The polling process also commenced at 7:00 AM in Mavita. At the polling stations, the police administration and election officials appealed to voters to exercise their franchise peacefully. All eyes are now on the police investigation and the subsequent action to be taken in the matte
sagwara live news,sagwara live,sagwara news,sagwara city,sagwara ki khabar,sagwara,sln digital network rajasthan,dungarpur banswara news,dungarpur banswara,dungarpur ki khabar,dungarpur today news,dungarpur news,dungarpur,Udaipur Rajasthan news,Udaipur Rajasthan,Udaipur ki khabar,Udaipur today news,Udaipur news,Udaipur,rajasthan news,rajasthan ki khabar,rajasthan,salumber ki khabar,salumber news,salumber
r.