Trivati Nath mandir! Nath Nagari! Bareilly! Uttar Pradesh!
Travel With Himanshu
0:00 / 0:00
Trivati Nath mandir! Nath Nagari! Bareilly! Uttar Pradesh!
1 997 просмотров · 3 г. назад
Travel With Himanshu
890 подписчиков
1 997 просмотров · 3 г. назад
#bareilly #uttarpradesh
बरेली:उत्तर प्रदेश के बरेली जिले को नाथ नगरी के नाम से भी जाना जाता है. यहां भगवान भोलेनाथ के कई प्राचीन मंदिर हैं जो बरेली की चारों दिशाओं में स्थापित हैं. इन्हीं प्राचीन मंदिरों में से एक मंदिर है- त्रिवटी नाथ मंदिर. यह प्राचीन मंदिर लगभग 600 वर्ष पुराना है और इस मंदिर में हर वक्त भोलेनाथ के भक्तों का आना-जाना लगा रहता है. इस मंदिर में जो भी भक्त सच्चे दिल से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है.
बरेली के प्रेम नगर क्षेत्र में स्थापित त्रिवटी नाथ मंदिर (Trivati Nath temple Bareilly) लगभग 600 वर्ष पुराना है. बताया जाता है कि लगभग 600 साल पहले जब यहां हर तरफ घना जंगल हुआ करता था और दूर#bareilly -दूर तक सिर्फ जंगल ही जंगल दिखाई देता था. उसी दौर में एक चरवाहा तीन वट वृक्षों के नीचे सो रहा था और उसे सपने में भगवान शिव ने आकर कहा कि तुम जहां सो रहे हो, वहां मेरा एक शिवलिंग है. इसके बाद जैसे ही चरवाहा की आंख खुली तो सामने उसे एक भोलेनाथ की शिवलिंग दिखाई दिया. वह उठा और शिवलिंग की पूजा की. तब से यहां हर वक्त भक्तों का आना-जाना लगा रहता है.
बरेली के त्रिवटी नाथ मंदिर में जो प्राचीन शिवलिंग स्थापित है वो तीन वट वृक्षों के नीचे बना हुआ है, जो कि खुद प्रकट हुआ था. आज भी भक्त उसी शिवलिंग की पूजा-अर्चना करते हैं. बरेली के इस मंदिर में प्राचीन शिवलिंग के साथ-साथ एक और बाबा भोलेनाथ का शिवलिंग है. इतना ही नहीं, भोले बाबा के इस मंदिर में कई और देवी-देवताओं की भी मूर्तियां हैं.
your Queries:-
trivati nath mandir
trivati nath mandir location
shri trivati nath mandir bareilly
trivati nath mandir kese jaye