Перейти к содержимому

कुशीनगर के हाटा में सपा का तूफ़ान, जमकर होगा मुकाबला

CIB INDIA NEWS

0:00 / 0:00

कुशीनगर के हाटा में सपा का तूफ़ान, जमकर होगा मुकाबला

1 311 просмотров · 4 года назад
CIB INDIA NEWS
934 тыс. подписчиков
1 311 просмотров · 4 года назад
#cibindianews #upnews #upassemblyelection #bignews #todaybignews #cmyogi #akhileshyadav #mulayamsinghyadav #owaisi #priyankagandhivadra छठे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हाटा विधानसभा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी के समर्थन में बाइक रैली निकाला। रैली में सपा प्रत्याशी रणविजय सिंह व उनके पिता पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर क्षेत्र की जनता से समाजवादी पार्टी के समर्थन में वोट की अपील किया। रैली में हज़ारों की संख्या में लोग सपा प्रत्याशी के समर्थन में नज़र आये। बाइक रैली हाटा नगर से होते हुए भैसहीं, खोट्ठा, अहिरौली बाज़ार के रास्ते सुकरौली पहुंच कर समाप्त हुई। रैली के दौरान तमाम लोग अलग-अलग तरीके से सपा का प्रचार करते नज़र आये। सपा के एक कार्यकर्ता हाथ मे प्लास्टिक की साइकिल लेकर नज़र आये तो एक बुजुर्ग जोश में अपनी साइकिल का पहिया ही हवा में लहराते नज़र आये। कोई बाइक से तो कुछ लोग अपने चार पहिया वाहनों से रैली में शामिल होकर अपने प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगाते रहे। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन निकली इस रैली में पार्टी के लोग पूरे जोश व दम खम के साथ अपने नेता के पक्ष में समर्थन जुटाते नज़र आये। आपको बता दें कि यहां छठे चरण में 3 मार्च को मतदान होना है, अब विधानसभा की जनता तय करेगी कि जीत का सेहरा किसके सर पे सजता है।