Перейти к содержимому

khatauli : थार सवार युवक ने की होटल मालिक पर फायरिंग, चार गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल, दो कारें बरामद

Satya Sakshi

0:00 / 0:00

khatauli : थार सवार युवक ने की होटल मालिक पर फायरिंग, चार गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल, दो कारें बरामद

675 просмотров · 4 месяца назад
Satya Sakshi
854 подписчика
675 просмотров · 4 месяца назад
खतौली थाना क्षेत्र में एनएच-58 पर स्थित पंचगंगा होटल पर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 28-29 मई की रात पंचगंगा होटल पर दो कारों में सवार कुछ युवक पहुंचे थे। यहां सिगरेट खरीदने को लेकर होटल स्टाफ और युवकों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने होटल मालिक नदीम निवासी लाल मोहम्मदपुर पर फायरिंग कर दी। गोली नदीम के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर खतौली थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए चेकिंग अभियान के दौरान चारों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार सभी आरोपी थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर के निवासी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्टल, कारतूस, लूटा गया मोबाइल, दो कारें, पांच अन्य मोबाइल फोन तथा 1 लाख 20 हजार 900 रुपये नकद बरामद की हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। #khatauli #muzaffarnagar #viralvideo