Перейти к содержимому

कालयवन का वध | श्री कृष्ण लीला | Shree Krishna Leela

Bharat Ki Amar Kahaniyan

0:00 / 0:00

कालयवन का वध | श्री कृष्ण लीला | Shree Krishna Leela

442 059 просмотров · 1 г. назад
Bharat Ki Amar Kahaniyan
1,11 млн подписчиков
442 059 просмотров · 1 г. назад
कालयवन और उसकी सेना मथुरा पहुँच जाती है और कालयवन श्री कृष्ण को समर्पण करने के लिए कहता है। कालयवन श्री कृष्ण से अकेले युद्ध करने के प्रस्ताव को मान लेता है। अगले दिन सूर्योदय होते ही श्री कृष्ण कालयवन के सामने पहुँच जाते हैं। श्री कृष्ण राजा कालयवन के सामने आ जाते हैं और उसे अपनी बातों में बहला फुसला कर अकेले युद्ध करने के लिए दूसरे स्थान पर चलने के लिए मना लेते हैं। श्री कृष्ण राजा कालयवन को एकांत में ले जाकर अपने पीछे दौड़ाते हैं। श्री कृष्ण कालयवन को राजा मुचुकंद की गुफा में ले जाते हैं जाह वह सो रहे थे। श्री कृष्ण अपनी चादर को राजा मुचुकंद के उपर डाल देते हैं और वह से निकल जाते हैं। कालयवन राजा मुचुकंद को श्री कृष्ण समझ लेता है और उसे लात मार कर उठाने की कोशिश करता है। राजा मुचुकंद नींद से जाग जाते हैं और कालयवन पर अपनी दृष्टि डालते हैं तो कालयवन भस्म हो जाता है। राजा मुचुकंद को श्री कृष्ण दर्शन देते हैं और राजा मुचुकंद को सारी बात बताते हैं। राजा मुचुकंद को श्री कृष्ण वरदान माँगने को कहते हैं तो राजा मुचुकंद उनसे उनकी भक्ति का वरदान माँगते है। भारत की अमर कहानियाँ में आपको मिलती हैं ऐसी कथाएँ जो न केवल अनोखी हैं, बल्कि हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर भी हैं। ये कहानियाँ शाश्वत हैं क्योंकि ये हमारे मन-मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव छोड़ती हैं। भारत की अमर कहानियाँ में आपको मिलती हैं ऐसी कथाएँ जो न केवल अनोखी हैं, बल्कि हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर भी हैं। ये कहानियाँ शाश्वत हैं क्योंकि ये हमारे मन-मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव छोड़ती हैं। #shreekrishnaleela #krishnakatha #shreekrishna #krishna