Перейти к содержимому

Raihan Vadra ने Bikaner House में अपनी Exhibition को लेकर क्या कहा? (BBC Hindi)

BBC News Hindi

0:00 / 0:00

Raihan Vadra ने Bikaner House में अपनी Exhibition को लेकर क्या कहा? (BBC Hindi)

251 862 просмотра · 1 дн. назад
BBC News Hindi
22 млн подписчиков
251 862 просмотра · 1 дн. назад
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा चर्चा में हैं. उन्होंने बताया है कि दिल्ली के बीकानेर हाउस में उनका फ़ोटो एग्ज़ीबिशन चल रहा है. हालांकि, रेहान का आरोप है कि बीकानेर हाउस ने फ़ोटो एग्ज़ीबिशन से हाल ही में हुए प्रोटेस्ट की तस्वीरें हटवा दी हैं. रेहान वाड्रा ने कहा, "उन्होंने कल मुझे बताया कि 70 फ़ोटोज़ उनकी पॉलिसी के ख़िलाफ़ हैं. उनमें पॉलिटिकल कंटेंट ज़्यादा है." इस मामले पर बीकानेर हाउस की प्रतिक्रिया भी आई है. बयान में कहा गया है कि रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी 'नो आइडिया इज़ फ़ाइनल' में प्रदर्शित कुछ तस्वीरें बीकानेर हाउस मैनेजमेंट सोसायटी की नीति के अनुरूप नहीं पाई गईं. इसलिए उन्हें हटाने का अनुरोध किया गया. जो तस्वीरें सोसायटी की नीति के अनुरूप थीं, उन तस्वीरों का प्रदर्शन जारी रखा गया. वीडियो: शुभ राणा एडिटिंग: सदफ़ ख़ान BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें. BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह. https://bbcwsuniversal.onelink.me/s6o... (कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.) बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- फ़ेसबुक-   / bbcnewshindi   ट्विटर-   / bbchindi   इंस्टाग्राम-   / bbchindi   व्हाट्सऐप- https://www.whatsapp.com/channel/0029...