Delhi की सबसे "घटिया सड़क" मानी जा रही Rohtak Road की Mundka से Ground Report, Sharad Sharma
Sharad Sharma on Ground
0:00 / 0:00
Delhi की सबसे "घटिया सड़क" मानी जा रही Rohtak Road की Mundka से Ground Report, Sharad Sharma
106 477 просмотров · 1 г. назад
Sharad Sharma on Ground
723 тыс. подписчиков
106 477 просмотров · 1 г. назад
दिल्ली की सबसे "घटिया सड़क" कौन सी है क्या आप जानते हैं? एक चर्चा चल रही है जिससे काफी लोग सहमत हैं कि दिल्ली की सबसे घटिया सड़क पश्चिमी दिल्ली की रोहतक रोड है जिसमें नांगलोई से लेकर टिकरी बॉर्डर तक जगह-जगह सड़क इतनी टूटी हुई है कि आप एक बार आएंगे तो यहां से निकलने के लिए लंबा संघर्ष करेंगे और जाम में काफी समय गवाएंगे। इस पूरी सड़क पर सबसे ज्यादा मुश्किल मुंडका गांव पर आती है जो दिल्ली सरकार के मौजूदा पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा का अपना गांव है। मुंडका गांव के बाहर से निकल रही रोहतक रोड जिसको नेशनल हाईवे 10 के नाम से भी जाना जाता है, उसे पर बिना बरसात के भी पानी भरा रहता है जगह-जगह इतनी जबरदस्त गड्ढे हैं कि लोगों को नानी याद आ जाती है। हालांकि सड़क के घटिया हालत अभी नहीं बने हैं बल्कि पिछले डेढ़ 2 साल से बने हुए हैं। दिल्ली की पिछली सरकार ने इसका समाधान नहीं किया। दिल्ली में नई सरकार ने यहां पर काम करवाना शुरू किया जिसके तहत नांगलोई से लेकर टिकरी तक काम होना है। इसी के तहत सबसे पहले पानी की निकासी के लिए नाले बनाए जा रहे हैं लेकिन लोगों की शिकायत है कि पिछले 3 महीने से यहां पर जो काम शुरू हुआ था वह पूरी तरह से रुक गया है। Sharad Sharma Report
#delhi #mundka #delhinews #nh10 #rohtak #rekhagupta #praveshverma #kejriwal #aap #bjp
Join this channel to get access to perks:
/ @sharadsharmaonground