प्रसारित पदोत्तानासन प्रकार 1, 2, 3 तथा 4 Prasarit Padotanasana Type A, B, C and D
Yoga with Sudhir
0:00 / 0:00
प्रसारित पदोत्तानासन प्रकार 1, 2, 3 तथा 4 Prasarit Padotanasana Type A, B, C and D
130 просмотров · 5 дн. назад
Yoga with Sudhir
88 подписчиков
130 просмотров · 5 дн. назад
इस वीडियो में प्रसारित पदोत्तानासन के प्रकार 1, 2, 3 तथा 4 को एक साथ प्रदर्शित किया गया है। इस प्रकार साधकों को एक ही वीडियो में एक आसन के चार प्रारूपों का एक साथ अभ्यास करने का अवसर प्राप्त होता है। वीडियो में इस आसन को सरल ढंग से संक्षेप में लेकिन पूर्णता के साथ समझने का प्रयास किया गया है। साधकों से आग्रह है कि इन आसनों का अभ्यास करते समय पर्याप्त सावधानी बरतें। जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है या चक्कर आने की समस्या है उन्हें तो विशेष सावधानी अपनानी चाहिए। एक साथ चारों प्रकार का अभ्यास ना करके क्रमश: अभ्यास करना चाहिए । आरंभ प्रकार 1 से करके उत्तरोतर प्रकार 4 तक जाना चाहिए। समस्या होने पर तुरंत अभ्यास छोड़ देना चाहिए। कुरसी की सहायता से अभ्यास करते समय सुनिश्चित करें कि कुर्सी पहिये वाली (Executive Chair) ना हो। सावधानी पूर्वक और नियमित रूप से इस आसन का अभ्यास करें। वीडियो को अपने परिचितों, मित्रों और शुभचिंतकों के साथ शेयर करना ना भूलें।
धन्यवाद
#yog #yoga #health #healthylifestyle #yogasana #yogasanas #yogabhyas #prasaritapadottanasana #yogapractice #yogapose #योग #योगासन #योगाभ्यास #प्रसारितपादोतानासन #हेल्थ