बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 5 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi
बिंग - ऑफ़िशियल हिन्दी चैनल
0:00 / 0:00
बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 5 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi
32 955 просмотров · 11 мес. назад
बिंग - ऑफ़िशियल हिन्दी चैनल
55,8 тыс. подписчиков
32 955 просмотров · 11 мес. назад
➡️ बिंग को और देखने के लिए सब्सक्राइब करें: https://bit.ly/BingHindi ⬅️
00:00 झूला
बिंग खुश है कि फ़्लॉप उसे पार्क में झूले पर धक्का दे रहा है, तभी पैंडो आता है और अपनी भी बारी चाहता है। वे एक-दूसरे को बारी-बारी से दस तक गिनती गिनने देने पर सहमत होते हैं, लेकिन जब पैंडो झूले पर जाता है... तो वह ठीक से गिनती नहीं करता। बिंग इतना हताश हो जाता है कि वह झूले के सामने दौड़ पड़ता है।
06:33 वू वू
नाश्ते का समय हो गया है! बिंग अपनी तेज़ चलने वाली कार से खेल रहा होता है जब गलती से वे दोनों क्रिस्पो को रसोई की ज़मीन पर गिरा देते हैं और कर देते हैं फैलू। बिंग और फ़्लॉप वू वू की मदद से उन्हें साफ़ करते हैं, और तभी अचानक बिंग की कार गलती से क्रिस्पो के साथ वू वू के पेट में चली जाती है!
13:06 मेंढक
बिंग को बगीचे में एक मेंढकी मिलती है और वह उसे रखना चाहता है, इसलिए वह और सूला मेंढकी के लिए एक सुंदर 'बाल्टी घर' बनाने का फैसला करते हैं। लेकिन मेंढकी को अपना नया घर पसंद नहीं आता और इसलिए वह फुदक कर बाहर चली जाती है। मेंढकी कहाँ गई?
19:39 बुलबुले
बगीचे में, फ़्लॉप बिंग और पैंडो को बुलबुले बनाने का तरीका दिखाता है। पैंडो काफ़ी बड़े बुलबुले बना पाता है इसलिए बिंग को लगता है कि उसकी बुलबुला छड़ी टूट गई है। पैंडो उसके साथ अदला-बदली करता है लेकिन बिंग तब भी बुलबुला नहीं बना पाता! फ़्लॉप बिंग को डुबाना, टपकना और धीरे से फूँकना याद दिलाता है। एक अच्छा बड़ा बुलबुला बनता है और पैंडो की ओर उड़ता है वो उसे फोड़ देता है। बिंग पैंडो से नाराज़ है उसका पहला बुलबुला फोड़ने के लिए, लेकिन जल्द ही उसे एक साथ बहुत सारे बुलबुले बनाने का एक नया तरीका मिल जाता है!
26:12 ट्रेन
बिंग और पैंडो खेल के मैदान में बिंग के खिलौने वाली ट्रेन से खेल रहे हैं। ट्रेन पुलों के ऊपर से जाने में और स्लाइड से नीचे जाने में बहुत अच्छी है। लेकिन जब बिंग ट्रेन को प्लेहाउस की छत से स्लाइड करता है, तो वह गिर कर टूट जाती है। क्या बिंग उसे ठीक कर पाएगा?
बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 5 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi | बच्चों के लिए कार्टून
*****
बिंग से संबंधित और देखें::
▶️ बिंग: फुल एपिसोड: https://bit.ly/BingHindiEpisodes
▶️ बिंग: फुल एपिसोड का संकलन: https://bit.ly/BingHindiEpisodeCompil...
▶️ बिंग: कहानियाँ: https://bit.ly/BingHindiStories
▶️ बिंग: सर्वश्रेष्ठ अंश: https://bit.ly/BingHindiBestBits
#बिंगहिन्दी
#बिंगएपिसोड
#storiesinhindi
#binginhindi
*****
बिंग के ऑफ़िशियल हिन्दी यूट्यूब चैनल – जो की बिंग, सूला, फ़्लॉप, पैंडो और उनके सभी दोस्तों का घर है – में आपका स्वागत है।
बिंग एक प्री-स्कूल बच्चा है जिसे अपने दोस्तों के साथ खेलना बहुत पसंद है। उसे नयी-नयी चीजें आज़माना पसंद है, और उसमें ज़िंदगी को जानने की ललक है। बिंग जिज्ञासु, नेक और ईमानदार बच्चा है, और क्योंकि वह उम्र में अभी छोटा है, वह अक्सर चीज़ों को पहली बार अनुभव कर रहा होता है। यह सच है की कभी-कभी उसको छोटी-मोटी टक्कर, या छलकाव, या अचानक से आयी हुई निराशा का सामना करना पड़ता है। और ऐसे मौक़ों पर यह आमतौर पर बिलकुल साफ़ पता लगता है कि वह क्या महसूस कर रहा है। बिंग के साथ है फ़्लॉप, जो धैर्य, विनम्रता और दयालुता लाता है, और जो हमेशा चीजों को बेहतर बनाता है।
बिंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार-विजेता टीम द्वारा, शिक्षा विशेषज्ञ और बाल-विकास विशेषज्ञों के सहयोग के साथ, लिखा और निर्मित किया गया है। यह शृंखला जीवन के छोटे-छोटे पलों की बड़ी कहानियों पर केंद्रित है, और छोटे बच्चों को स्वस्थ सामाजिक और भावनात्मक विकास का आनंद लेने में मदद करने के लिए रचित की गयी है।
➡️ वेबसाइट: https://www.bingbunny.com
➡️ Instagram: / bingbunny
➡️ Facebook: / bingbunny
© ACAMAR FILMS LIMITED