Перейти к содержимому

बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 10 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi

बिंग - ऑफ़िशियल हिन्दी चैनल

0:00 / 0:00

बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 10 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi

105 103 просмотра · 1 г. назад
बिंग - ऑफ़िशियल हिन्दी चैनल
55,8 тыс. подписчиков
105 103 просмотра · 1 г. назад
➡️ बिंग को और देखने के लिए सब्सक्राइब करें: https://bit.ly/BingHindi ⬅️ 00:00 पेड़ बिंग, पैंडो और फ़्लॉप, खोदने वालों को पार्क में एक पेड़ लगाते हुए देख रहे हैं। वे सैंडपिट की ओर दौड़ते हैं और शवल मशीन और एक्सकवेटर होने का नाटक करते हैं और एक बड़ा पेड़ लगाने की तैयारी करते हैं। 06:33 बातू टैक्सी बिंग और सूला को आमा के क्रेश में छिपी बातू-टैक्सी मिलती है, जो एक बोलने वाली और सवारी बैठानी वाली खिलौना कार है। वे साथ मिलकर खेलते हैं और वह सब कुछ करते हैं जो बातू टैक्सी कहती है, जब तक कि वे परेशान नहीं हो जाते कि वह उनकी बात नहीं सुन रही। उन्होंने उसे चलाया, धोया और हॉपिटी को भी एक मौका दिया। 13:06 बुलबुले बगीचे में, फ़्लॉप बिंग और पैंडो को बुलबुले बनाने का तरीका दिखाता है। पैंडो काफ़ी बड़े बुलबुले बना पाता है इसलिए बिंग को लगता है कि उसकी बुलबुला छड़ी टूट गई है। पैंडो उसके साथ अदला-बदली करता है लेकिन बिंग तब भी बुलबुला नहीं बना पाता! फ़्लॉप बिंग को डुबाना, टपकना और धीरे से फूँकना याद दिलाता है। 19:39 बाय बाय बिंग एक नए नारंगी गुब्बारे के साथ खेलता है लेकिन जब वह बहुत उत्साह से उस पर उछलता है, तो वह फट जाता है। बिंग अपना नया गुब्बारा खोने से दुखी है, इसलिए फ़्लॉप उसे गुब्बारे के टुकड़े बाय बाय डब्बे में डालने में मदद करता है। बाय बाय डब्बा एक यादों का डब्बा है जिसमें ऐसी चीजें रखी जाती हैं जो इतनी टूटी हुई होती हैं कि ठीक नहीं की जा सकतीं, लेकिन इतनी खास होती हैं कि फेंकी नहीं जा सकतीं। 26:12 ब्लॉक बिंग अपने इंदिधनुष ब्लॉक से अपना टावर बना रहा है और इसे अपने जितना ऊँचा बनाना चाहता है। लेकिन जब कोको आती है और अपने इंद्रधनुष के लिए ब्लॉक चाहती है और चार्ली लाल ब्लॉक के साथ खेलना चाहता है, तो उन सभी को एक साथ खेलने के लिए एक नया खेल ढूंढना होगा। 32:45 पिकनिक बिंग और फ़्लॉप पिकनिक के लिए तैयार हो रहे हैं। उनके पास वह सब कुछ है जो उन्हें चाहिए; सैंडविच, जूस, बिस्किट और यहां तक कि निक्कर भी! जैसे ही वे व्हीली के साथ निकलने वाले होते हैं, बारिश शुरू हो जाती है और बिंग बहुत निराश हो जाता है। क्या वे अब भी पिकनिक मनाने जा पाएंगे, या बारिश सारा मज़ा किरकिरा कर देगी... 39:18 गुडबाय कहना जब आमा सूला को घर ले जाने के लिए आती है तब बिंग और सूला गुडबाय नहीं कहना चाहते, इसलिए वे सूला के चमकीले जूते छिपाने का फैसला करते हैं ताकि वह घर न जा सके। बिंग एक जूते को टॉयलेट में छिपा देता है लेकिन वह पूरी तरह से गीला हो जाता है, जिससे सूला परेशान हो जाती है और उनका गुड-बाय बैड-बाय में बदल जाता है। क्या बिंग बैड-बाय को वापस गुड-बाय में बदलने का कोई तरीका खोज सकता है? 45:51 छुपन छुपाई बिंग क्रेश में सूला, पैंडो और कोको के साथ छुपन-छुपाई खेल रहा है। सभी बच्चे खेल रोक कर टॉयलेट ट्रेन पकड़ते हैं लेकिन बिंग खेल जीतने की उम्मीद में सू-सू रोके रखने का फैसला करता है। खेल फिर से शुरू होता है और सभी बच्चे छिप जाते हैं लेकिन क्या बिंग अपनी सू-सू रोक पाएगा या वह खेल रोक कर टॉयलेट ट्रेन पकड़ेगा... 52:24 आच्छू बिंग सूला के घर जाने के लिए तैयार हो रहा है, लेकिन उसे छींकें आ रही हैं और बुख़ार भी है, इसलिए उसे घर पर रहना होगा और अपनी सुड़कू-सुड़कू अपने तक ही रखनी होगी। वह सूला के घर जाना चाहता है, उसके साथ खेलने और आमा के यमी गाजरी बेगल खाने, पर तभी अचानक खिड़की पर सरप्राइज़ देने एक मेहमान आता है... 58:57 मेंढक बिंग को बगीचे में एक मेंढकी मिलती है और वह उसे रखना चाहता है, इसलिए वह और सूला मेंढकी के लिए एक सुंदर 'बाल्टी घर' बनाने का फैसला करते हैं। लेकिन मेंढकी को अपना नया घर पसंद नहीं आता और इसलिए वह फुदक कर बाहर चली जाती है। मेंढकी कहाँ गई? बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 10 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi | बच्चों के लिए कार्टून ***** बिंग से संबंधित और देखें:: ▶️ बिंग: फुल एपिसोड: https://bit.ly/BingHindiEpisodes ▶️ बिंग: फुल एपिसोड का संकलन: https://bit.ly/BingHindiEpisodeCompil... ▶️ बिंग: कहानियाँ: https://bit.ly/BingHindiStories ▶️ बिंग: सर्वश्रेष्ठ अंश: https://bit.ly/BingHindiBestBits #बिंगहिन्दी #बिंगएपिसोड #storiesinhindi #binginhindi ***** बिंग के ऑफ़िशियल हिन्दी यूट्यूब चैनल – जो की बिंग, सूला, फ़्लॉप, पैंडो और उनके सभी दोस्तों का घर है – में आपका स्वागत है। बिंग एक प्री-स्कूल बच्चा है जिसे अपने दोस्तों के साथ खेलना बहुत पसंद है। उसे नयी-नयी चीजें आज़माना पसंद है, और उसमें ज़िंदगी को जानने की ललक है। बिंग जिज्ञासु, नेक और ईमानदार बच्चा है, और क्योंकि वह उम्र में अभी छोटा है, वह अक्सर चीज़ों को पहली बार अनुभव कर रहा होता है। यह सच है की कभी-कभी उसको छोटी-मोटी टक्कर, या छलकाव, या अचानक से आयी हुई निराशा का सामना करना पड़ता है। और ऐसे मौक़ों पर यह आमतौर पर बिलकुल साफ़ पता लगता है कि वह क्या महसूस कर रहा है। बिंग के साथ है फ़्लॉप, जो धैर्य, विनम्रता और दयालुता लाता है, और जो हमेशा चीजों को बेहतर बनाता है। बिंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार-विजेता टीम द्वारा, शिक्षा विशेषज्ञ और बाल-विकास विशेषज्ञों के सहयोग के साथ, लिखा और निर्मित किया गया है। यह शृंखला जीवन के छोटे-छोटे पलों की बड़ी कहानियों पर केंद्रित है, और छोटे बच्चों को स्वस्थ सामाजिक और भावनात्मक विकास का आनंद लेने में मदद करने के लिए रचित की गयी है। ➡️ वेबसाइट: https://www.bingbunny.com ➡️ Instagram:   / bingbunny   ➡️ Facebook:   / bingbunny   © ACAMAR FILMS LIMITED