अब राजेंद्र राठौड़ किस पर हुए नाराज! Rajasthan। BJP। Vasundhara Raje। Rajendra Rathore। ChauthaPaya।
Chautha Paya
0:00 / 0:00
अब राजेंद्र राठौड़ किस पर हुए नाराज! Rajasthan। BJP। Vasundhara Raje। Rajendra Rathore। ChauthaPaya।
4 473 просмотра · 2 дня назад
Chautha Paya
5,28 тыс. подписчиков
4 473 просмотра · 2 дня назад
अब राजेंद्र राठौड़ किस पर हुए नाराज! #rajasthan #bjp #vasundhararaje #rajendrarathore #chauthapaya
Rajasthan विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा सरकारों में कई बार मंत्री रहे वरिष्ठ नेता Rajednra Rathore के धैर्य की परीक्षा ली जा रही है या फिर BJP ने अंदर ही अंदर उन्हें भी पूर्व मुख्यमंत्री Vasundhara Raje की तरह Rajasthan Politics से सियासी वनवास पर भेजने का फैसला कर लिया गया है?
इस सवाल ने भाजपा की अंदरूनी राजनीति में हलचल मचा रखी है। ताजा मामला राज्य में हो रहे Panchayat Election से जुड़ा है। इसमें राठौड़ भी अपने पुत्र Parakram Singh व पुत्र वधु कनिका सिंह को Churu जिला परिषद का चुनाव लड़वाना चाहते हैं, लेकिन पार्टी ने दोनों का मसला बीच में ही लटका दिया और पराक्रम का टिकट होल्ड पर रखने की बात कही गई। कहा जा रहा है कि इसे लेकर पार्टी नेताओं की बैठक में राठौड़ भड़क गए। उन्होंने कह दिया कि पहले RCS के मामले में होल्ड पर रखा गय और अब यहां...आखिर संगठन मुझसे चाहता क्या है। राठौड़ गुस्से में मीटिंग छोड़ कर जाने लगे तो मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma ने बात सम्भाली।
राठौड़ के बेटे व पुत्रवधू ने चूरू में अलग अलग वार्डों से नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं, लेकिन भाजपा ने अभी तक इन्हें टिकट नहीं दिया है। इसे लेकर राठौड़ अंदर से काफी खफा बताए जाते हैं, लेकिन सार्वजनिक तौर पर बोल नहीं रहे है। वे आज भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन की सभा में भी शामिल हुए और पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।
साल Rajasthan Assembly Election 2023 हारने के बाद से राठौड़ का सियासी भविष्य अधर में लटका हुआ है। Loksabha चुनाव लड़ने और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए भी उनका नाम चला, लेकिन चर्चा में ही रह गया। Bihar और West Bengal चुनाव में पार्टी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद जगी Rajyasabha की संभावना भी सिरे नहीं चढ़ी। न उन्हें मौका मिल रहा है और न ही उनके बेटे की सियासी लॉन्चिंग हो पा रही है। ऐसे में एक वरिष्ठ नेता के सियासी भविष्य को लेकर सवाल उठने लाजिमी हैं। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि ये राठौड़ के धैर्य की परीक्षा है या फिर उनके सियासी वनवास की पटकथा लिखे जाने की तैयारी?
कई लोग इसे समय का फेर बताते हुए याद करते हैं कि कैसे राठौड़ राजस्थान में भाजपा की राजनीति के मजबूत स्तम्भ हुआ करते थे। उनके इशारे पर लोगों को विधानसभा के टिकट मिलते और कटते थे। मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष Madan Rathore के मुहं पर भी कई बार यह दर्द आ चुका है कि कैसे राजेंद्र राठौड़ के कारण उन्हें सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं मिला तो कई लोगों को याद है कि Bharatpur से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की इच्छा किसकी वजह से पूरी नहीं हो सकी थी। इसलिए ही लोग इसे समय बड़ा बलवान कहते हुए भी मजे ले रहे हैं।
About This Video:
क्यों उठने लगे हैं राजेंद्र राठौड़ के सियासी भविष्य पर सवाल
किस बात पर राठौड़ ने पहली बार दिखाए बगावती तेवर
क्या भाजपा ले रही है राठौड़ के धैर्य की परीक्षा
राठौड़ के बेटे पराक्रम को अब पंचायत चुनाव में भी क्यों रखा गया होल्ड पर
इन हालातों में क्या होगा राठौड़ का सियासी भविष्य, कमेंट करके अपनी राय जरूर लिखें। वीडियो को Like & Share तथा चैनल को सब्सक्राइब भी करें।
Key Words:
Rajasthan, BJP, Bhajanlal Sharma, Vasundhara Raje, Rajendra Rathore, Madan Rathore, Panchayat Election, Churu, Zila Parishad, RCA, Parakram Singh, Rajasthan Assembly Election 2023, Loksabha, Bihar, West Bengal, Rajyasabha, Rajasthan Politics, BJP News, Rajasthan News, Breaking News, Chautha Paya,
#rajasthan #bjp #bhajanlalsharma #vasundhararaje #rajendrarathore #madanrathore #panchayatelection #churu #rca #RajasthanElection2023 #loksabha #rajasthanpolitcs #bjpnews #rajasthannews #breakingnews #chauthapaya
Suresh Vyas,
chauthapaya@gmail.com