Перейти к содержимому

Delhi के Jantar Mantar पर विरोध प्रदर्शन रोकना मोदी सरकार की हार: Abhay kumar Dubey, Sharad Sharma

Sharad Sharma on Ground

0:00 / 0:00

Delhi के Jantar Mantar पर विरोध प्रदर्शन रोकना मोदी सरकार की हार: Abhay kumar Dubey, Sharad Sharma

146 647 просмотров · 7 ч назад
Sharad Sharma on Ground
716 тыс. подписчиков
146 647 просмотров · 7 ч назад
एक तरफ जहां कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया कि दिल्ली पुलिस बताएं जंतर मंतर पर वह किस तारीख को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं? तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार से खबर आई की केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के जंतर मंतर को विरोध प्रदर्शन के लिए डेजिग्नेटिड साइट के तौर पर दी नोटिफाई कर दिया है यानी अब जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करना देश के आम लोगों का हक नहीं रह जाएगा। केंद्र सरकार ने धरना प्रदर्शन के लिए तीन जगह तय की हैं जिनमें एक है दिल्ली का ऐतिहासिक रामलीला मैदान, दूसरा बुराड़ी ग्राउंड जबकि तीसरा है पूर्वी दिल्ली का सीबीडी ग्राउंड। हालांकि केंद्र सरकार के इस कदम को जाने-माने राजनीतिक विश्लेषक अभय कुमार दुबे सरकार की हार के तौर पर देख रहे हैं क्योंकि जुलाई में हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के धरना प्रदर्शन के बाद सरकार के एक मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा था जिसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी अब अक्टूबर के महीने में जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन करना चाह रही थी लेकिन दिल्ली पुलिस उसकी इजाजत नहीं दे रही थी और अब जब कॉकरोच जनता पार्टी ने दोबारा से दिल्ली पुलिस को यह बताने के लिए कहा कि किस तारीख को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जंतर मंतर पर किया जा सकता है इस दौरान जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर लगी रोक की खबर आई। इस वीडियो में जाने-माने राजनीतिक विश्लेषक अभय कुमार दुबे से भी बातचीत की गई है। शरद शर्मा रिपोर्ट #delhi #jantarmantar #cjp #cjpprotest #jantarmantarprotest #gyaneshkumar #abhaydubey #sharadsharma Join this channel to get access to perks:    / @sharadsharmaonground