Перейти к содержимому

रास्ते बंद, Internet बंद… फिर भी Protest जारी! | Atul & Sanjay Rajoura

newslaundry и Newslaundry Hindi

0:00 / 0:00

रास्ते बंद, Internet बंद… फिर भी Protest जारी! | Atul & Sanjay Rajoura

130 067 просмотров · 7 часов назад
newslaundry и Newslaundry Hindi
130 067 просмотров · 7 часов назад
10 अक्टूबर को #chiefelectioncommissioner ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बीच #delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. #Jantar-Mantar और इंडिया गेट की ओर जाने वाली सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई, बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात रहे और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. न्यूज़लॉन्ड्री ने सुबह से शाम तक दिल्ली में क्या-क्या हुआ दर्ज करने की कोशिश की. जंतर-मंतर तक पहुंचने की कोशिश में ट्रैफिक जाम से लेकर पुलिस की नाकेबंदी तक, प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने से लेकर सफदरजंग फ्लाईओवर पर दोबारा जुटे लोगों तक हमने पूरे दिन के घटनाक्रम को करीब से कवर किया. इस दौरान हमारी मुलाकात छात्र-छात्राओं, वरिष्ठ नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक नेताओं और दूसरे प्रदर्शनकारियों से हुई. उनसे समझने की कोशिश की कि वे इस प्रदर्शन में क्यों शामिल हुए, चुनाव आयोग और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर उनकी क्या चिंताएं हैं और पुलिस की कार्रवाई के बीच आंदोलन को आगे ले जाने की उनकी क्या रणनीति है. इस दौरान हमारी मुलाकात पुलिस की इस कार्रवाई के समर्थन में आए सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स से भी बात की. साथ ही, वरिष्ठ पत्रकार संजय राजौरा और सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य से भी बातचीत, जिसमें प्रदर्शन की दिशा, लोकतांत्रिक अधिकारों और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई. देखिए दिल्ली की सड़कों से दिनभर की यह विस्तृत ग्राउंड रिपोर्ट. Subscribe to Newslaundry: https://pages.razorpay.com/nlsm Join the NL-TNM Book Club: https://www.newslaundry.com/book-club Join us on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va61... Download the accessible Newslaundry app: https://www.newslaundry.com/download-app Follow and engage with us on social media: Facebook:   / newslaundry   Twitter:   / newslaundry   Instagram:   / newslaundry