संजय गांधी अस्पताल में इलाज को लेकर गंभीर आरोप, नवजात की मौत के मामले में FIR की मांग
DHAMAKA INDIA
0:00 / 0:00
संजय गांधी अस्पताल में इलाज को लेकर गंभीर आरोप, नवजात की मौत के मामले में FIR की मांग
440 просмотров · 8 дней назад
DHAMAKA INDIA
309 подписчиков
440 просмотров · 8 дней назад
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में प्रसूता और उसके नवजात शिशु की मौत का मामला एक बार फिर गरमा गया है।
मामले को लेकर मृतका कल्पना मिश्रा के परिजन आज अमहिया थाना पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस को शिकायत सौंपते हुए पूरे मामले की जांच और FIR दर्ज करने की मांग की। परिजनों के साथ हाई कोर्ट के अधिवक्ता भी मौजूद रहे।
शिकायत के मुताबिक, कल्पना मिश्रा को 25 अगस्त 2026 को प्रसव के लिए गांधी मेमोरियल अस्पताल, श्याम शाह शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय रीवा में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि 28 अगस्त की रात करीब 12 बजकर 56 मिनट पर कल्पना मिश्रा और उनके नवजात शिशु की मौत हो गई।
परिजनों ने इलाज में कथित देरी और लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि भर्ती होने से लेकर मौत तक के पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।
शिकायत में अस्पताल की केस शीट, बेड हेड टिकट, नर्सिंग नोट्स, डॉक्टर प्रोग्रेस नोट्स, वाइटल चार्ट, लेबर मॉनिटरिंग, ऑपरेशन और एनेस्थीसिया रिकॉर्ड, दवाओं का रिकॉर्ड, जांच रिपोर्ट, ब्लड ट्रांसफ्यूजन और रेफरल से जुड़े दस्तावेज सुरक्षित रखने की मांग की गई है।