Перейти к содержимому

UP ELECTION 2027: खैर और बरौली में किसका दबदबा? समझिए सियासी समीकरण | ABPLIVE

ABPLIVE

0:00 / 0:00

UP ELECTION 2027: खैर और बरौली में किसका दबदबा? समझिए सियासी समीकरण | ABPLIVE

108 542 просмотра · 1 мес. назад
ABPLIVE
31 млн подписчиков
108 542 просмотра · 1 мес. назад
खैर सीट की विधानसभा संख्या 71 है. खैर विधानसभा सीट एससी समाज के लिए आरक्षित है. यानि दल चाहे जो हो, हर दल को खैर में एससी समाज के प्रत्याशी को ही चुनाव लड़ाना होता है. खैर एससी समाज के लिए आरक्षित विधानसभा सीट भले ही हो लेकिन खैर में जाट वोट सवा लाख के आसपास है. इसलिए खैर विधानसभा सीट पर जाट वोट ही हार जीत की चाभी है. खैर विधानसभा सीट पर कांग्रेस आखिरी बार 1974 में जीती थी. हालाँकि तब इस सीट का नाम कुछ और था. बीजेपी पहली बार 1991 में खैर विधानसभा सीट जीती और उसके बाद 1996, 2017 और 2022 में भी खैर से बीजेपी चुनाव जीती. 2007 और 2012 में खैर विधानसभा सीट से आरएलडी के विधायक बने. 2002 में बसपा भी एक बार खैर से चुनाव जीती है. लेकिन अब तक समाजवादी पार्टी एक बार भी खैर विधानसभा सीट से चुनाव नहीं जीत पाई. 2026 में एसआईआर के बाद खैर विधानसभा सीट पर 3,57,097 मतदाता बचे हैं. 2024 लोकसभा चुनाव में खैर विधानसभा सीट पर 4,08,741 मतदाता थे. एसआईआर के बाद खैर विधानसभा सीट पर लगभग 51,644 मतदाता घटे हैं. 2022 विधानसभा चुनाव में खैर विधानसभा सीट से बीजेपी के अनूप वाल्मीकि विधायक बने. अनूप लगातार दूसरी बार खैर से विधायक का चुनाव जीते. सपा ने गठबंधन के तहत खैर विधानसभा सीट आरएलडी के कोटे में दे दी. आरएलडी ने भगवती प्रसाद को टिकट दिया. बसपा ने चारू केन और कांग्रेस ने मोनिका को प्रत्याशी बनाया. बरौली सीट की विधानसभा संख्या 72 है. यह एक सामान्य विधानसभा सीट है. बरौली एक क्षत्रिय बाहुल्य विधानसभा सीट है लेकिन लोधी और ब्राह्राण मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं. बीते 30 सालों से बरौली में दलवीर सिंह और जयवीर सिंह के इर्द गिर्द सियासत घूम रही है. दोनों ही क्षत्रिय समाज से आते हैं. लेकिन बरौली में क्षत्रियों में भी जादौन और अन्य क्षत्रियों का मुद्दा भी रहता है. 1996 में दलवीर सिंह कांग्रेस पार्टी से बरौली से विधायक बने. 2002 और 2007 में ठाकुर जयवीर सिंह बसपा से विधायक बने. 2012 में दलवीर सिंह आरएलडी से विधायक बने और फिर 2017 में दलवीर बीजेपी के टिकट पर बरौली से विधानसभा चुनाव जीते. 2022 में जयवीर सिंह बीजेपी में आ गए और फिलहाल बरौली से जयवीर सिंह बीजेपी के विधायक हैं. बरौली विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी अब तक एक भी बार विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाई है. 2026 में एसआईआर के बाद बरौली विधानसभा सीट पर 3,45,146 मतदाता बचे हैं. 2024 लोकसभा चुनाव में बरौली विधानसभा सीट पर 3,87,867 मतदाता थे. एसआईआर के बाद बरौली विधानसभा सीट पर लगभग 42,721 मतदाता कम हुए हैं. 2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के ठाकुर जयवीर सिंह बरौली से विधायक बने. सपा गठबंधन से आरएलडी के प्रमोद गौड़ चुनाव लड़े. वहीं बसपा ने नरेन्द्र कुमार शर्मा को प्रत्याशी बनाया, तो कांग्रेस ने गौरंग देव को उम्मीदवार घोषित किया. #UPElection2027 #UttarPradeshElection #UPPolitics #UPPolitics2027 #KherElection #Khair #Baroli #BaroliElection #UPElectionNews #UPPoliticalNews #AkhileshYadav #BJP #SamajwadiParty UP election 2027, Uttar Pradesh election 2027, UP politics, Khair election, Khair assembly seat, Baroli election, Baroli assembly seat, Khair political equation, Baroli political equation, UP election news, UP political news #ABPLIVE #ABPLIVEChannel Subscribe to ABPLIVE:    / @abp_live   About Channel: ABPLIVE एक समाचार चैनल है जो नवीनतम शीर्ष समाचारों, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन, राजनीति और कई और अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। ABPLIVE is a news hub which provides you with the comprehensive up-to-date news coverage from all over India and World. Get the latest top stories, current affairs, sports, business, entertainment, politics, astrology, spirituality, and many more here only on ABP News Hindi. ABPLIVE is a popular Hindi News Channel made its debut as STAR News in March 2004 and was rebranded to ABP News from 1st June 2012. The vision of the channel is 'Aapko Rakhe Aagey' - the promise of keeping each individual ahead and informed. ABP News is best defined as a responsible channel with a fair and balanced approach that combines prompt reporting with insightful analysis of news and current affairs. ABP News maintains the repute of being a people's channel. Its cutting-edge formats, state-of-the-art newsrooms commands the attention of 48 million Indians weekly. Watch Live on https://abplive.com/live-tv ABP Hindi: https://abplive.com/ ABP English: https://news.abplive.com/ Download ABP App for Apple: https://itunes.apple.com/in/app/abp-l... Download ABP App for Android: https://play.google.com/store/apps/de... Social Media Handles: Instagram:   / abpnewstv   Facebook:   / abpnews   Twitter:   / abpnews