Перейти к содержимому

परफेक्ट मूंग दाल की सुखड़ी | गोळ पापड़ी रेसिपी | Healthy Moong Dal Sukhdi | Detailes in Description

Cook It Bhavana's Way..

0:00 / 0:00

परफेक्ट मूंग दाल की सुखड़ी | गोळ पापड़ी रेसिपी | Healthy Moong Dal Sukhdi | Detailes in Description

37 просмотров · 9 дн. назад
Cook It Bhavana's Way..
12 подписчиков
37 просмотров · 9 дн. назад
मुंह में घुल जाने वाली सॉफ्ट मूंग दाल की गोळ पापड़ी (सुखड़ी) | Moong Dal Sukhri Recipe नमस्ते दोस्तों! आज मेरी रसोई में बन रही है एकदम पारंपरिक और मुंह में घुल जाने वाली 'मूंग दाल की गोळ पापड़ी', जिसे गुजरात में सुखड़ी भी कहा जाता है। आम तौर पर सुखड़ी गेहूं के आटे से बनती है, लेकिन मूंग दाल के आटे से बनी यह सुखड़ी स्वाद में इतनी लाजवाब और सॉफ्ट होती है कि बच्चे हो या बड़े, सब इसके दीवाने हो जाएंगे। अगर आप पहली बार भी बना रहे हैं, तो वीडियो में बताई गई सीक्रेट टिप्स को फॉलो करें, आपकी गोळ पापड़ी एकदम परफेक्ट बनेगी! ✨ सामग्री (Ingredients): पीली मूंग दाल का आटा: 1 वाटी (कटोरी) घी: ¾ वाटी गुड़: ¾ वाटी (बारीक/पतला कटा हुआ) फ्रेश क्रीम (मलाई): 1 से 1.5 चम्मच (tablespoon) बादाम: बारीक कटे हुए (सजावट के लिए) केसर: थोड़े से रेशे (सजावट के लिए) खसखस (optional) 👩‍🍳 बनाने की विधि (Step-by-Step Recipe): 1. एक कढ़ाई में ¾ वाटी घी गर्म करके 1 वाटी मूंग दाल का आटा धीमी आंच पर ब्राउन होने तक अच्छे से भून लें। 2. जैसे ही आटा भुन जाए, गैस को तुरंत बंद कर दें। (गैस चालू रखने से पापड़ी कड़क हो सकती है)। 3. अब बंद गैस पर ही बारीक कटा हुआ गुड़ और 1 से 1.5 चम्मच फ्रेश क्रीम मिल्क डालें। 4. गुड़ के पिघलने तक इसे अच्छे से मिक्स करते रहें। और खसखस भी डालें। 5. मिश्रण को घी लगी हुई थाली में एकसमान फैला लें। 6. ऊपर से बारीक कटे बादाम और केसर के रेशे डालकर सजाएं। 7. 10 मिनट सेट होने के बाद इसके छोटे-छोटे पीस काट लें और सर्व करें। 💡 खास टिप्स आटा भूनते समय ध्यान रखें: चूंकि यह मूंग दाल का आटा है, इसे कच्चा बिल्कुल नहीं छोड़ना है। कड़वा न लगे इसलिए इसे बहुत ज़्यादा जलाना भी नहीं है, बस परफेक्ट बादामी-ब्राउन होने तक ही सेकें। सबसे ज़रूरी बात: गुड़ डालते समय गैस हमेशा बंद होनी चाहिए, तभी आपकी सुखड़ी सॉफ्ट बनेगी। यदि सुखड़ी थोड़ी नरम रह जाती है, तो घबराएं नहीं! इसे 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें, यह बिल्कुल परफेक्ट सेट हो जाएगी। अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो, तो वीडियो को LIKE करें, अपने दोस्तों के साथ SHARE करें और चैनल को SUBSCRIBE करना बिल्कुल न भूलें! #MoongDalSukhdi #GolPapdi #GujaratiSweet #SukhdiRecipe #IndianSweets #MithaiRecipe #HealthySweet #CookingChannel