बाबा बंदा सिंह बहादुर की वीरगाथा | माता मनसा देवी के दर्शन से चप्पड़ चिड़ी तक | Punjab EP 01
Kartavya Path
0:00 / 0:00
बाबा बंदा सिंह बहादुर की वीरगाथा | माता मनसा देवी के दर्शन से चप्पड़ चिड़ी तक | Punjab EP 01
72 просмотра · 2 дня назад
Kartavya Path
190 подписчиков
72 просмотра · 2 дня назад
Bharat Yatra Day 19
चंडीगढ़ से हमारी भारत यात्रा का अगला पड़ाव रहा माता मनसा देवी मंदिर और चप्पड़ चिड़ी।
गुरुद्वारे से लंगर का प्रसाद लेकर हम निकले माता मनसा देवी के दर्शन करने। पंचकूला के शिवालिक पर्वतों की तलहटी में स्थित माता मनसा देवी उत्तर भारत के प्रमुख शक्ति उपासना स्थलों में से एक है। मंदिर परिसर लगभग 100 एकड़ में फैला हुआ है। वर्तमान मुख्य मंदिर का निर्माण मनीमाजरा के महाराजा गोपाल सिंह ने 1811 से 1815 के बीच करवाया था। मंदिर से जुड़ी मान्यताओं, इतिहास और यहां की विशेषताओं के बारे में हमने वीडियो में विस्तार से बताया है।
माता के दर्शन के बाद हमारी यात्रा पहुँची चप्पड़ चिड़ी वह ऐतिहासिक धरती जहाँ 12 मई 1710 को बाबा बंदा सिंह बहादुर के नेतृत्व में सिख सेना और मुगल सेना के बीच निर्णायक युद्ध हुआ था। इस युद्ध को चप्पड़ चिड़ी का युद्ध या सरहिंद का युद्ध भी कहा जाता है। इसी संघर्ष में सरहिंद के सूबेदार वज़ीर खान मारा गया और इसके बाद सिख सेना ने सरहिंद की ओर बढ़कर वहाँ अपना अधिकार स्थापित किया।
आज चप्पड़ चिड़ी में बाबा बंदा सिंह बहादुर की स्मृति में बना फतेह बुर्ज और स्मारक उस ऐतिहासिक संघर्ष की याद दिलाता है। हमने यहाँ पहुँचकर इस पूरे इतिहास को समझने और आपको दिखाने की कोशिश की है।
इसके बाद हमारी यात्रा जय अम्ब श्री गुरुद्वारा तक पहुँची, जहाँ रात में शरण मिली। अब अगली सुबह हमारी यात्रा आगे बढ़ेगी फतेहगढ़ साहिब की ओर जहाँ साहिबज़ादों और सरहिंद के इतिहास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण हैं।
#MansaDevi #ChapparChiri #BabaBandaSinghBahadur #Punjab #olaelectric