हरिद्वार: गंगा में स्नान, चंडी देवी और मायादेवी के दर्शन
Kartavya Path
0:00 / 0:00
हरिद्वार: गंगा में स्नान, चंडी देवी और मायादेवी के दर्शन
180 просмотров · 5 дн. назад
Kartavya Path
187 подписчиков
180 просмотров · 5 дн. назад
Bharat Yatra Day 16
हरिद्वार में रुके हुए आज का दिन थोड़ा अलग रहा। दिन की शुरुआत हुई अपनी गाड़ी की धुलाई, सर्विसिंग और जरूरी कामों से। इसके बाद हम निकल पड़े हर की पौड़ी, जहाँ पवित्र गंगा में स्नान किया।
स्नान के बाद यात्रा आगे बढ़ी चंडी देवी मंदिर की ओर। यहाँ माँ चंडी देवी के इतिहास, धार्मिक महत्त्व और मंदिर की विशेषताओं के बारे में जानने के साथ दर्शन किए।
इसके बाद हम पहुँचे माया देवी मंदिर, जिसे शक्तिपीठों में माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार यहाँ माता सती की नाभि गिरी थी। यहाँ दर्शन और इस पवित्र स्थान से जुड़ी मान्यताओं को जानने के बाद हम आगे निकल पड़े।
लेकिन रास्ते में एक छोटी-सी परेशानी आ गई—हमारे बैग की चेन टूट गई। इसके बाद रास्ते में ट्रेलर के पास जाकर बैग की चेन का काम करवाया और फिर वहाँ से अपने विश्रामस्थल की ओर रवाना हुए।
#ganga #chandidevi #mayadevi #haridwar #olaelectric