कुरकुरा और स्वादिष्ट मूंगफली पराठा | आसान रेसिपी
SAPNA'S KITCHEN
0:00 / 0:00
कुरकुरा और स्वादिष्ट मूंगफली पराठा | आसान रेसिपी
90 просмотров · 10 дней назад
SAPNA'S KITCHEN
65 подписчиков
90 просмотров · 10 дней назад
🥜 *मूंगफली पराठा रेसिपी | स्वादिष्ट और आसान नाश्ता* 🥜
आज की रेसिपी है बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक **मूंगफली पराठा**। यह पराठा बनाने में आसान है और नाश्ते या लंच के लिए एकदम बढ़िया है। मूंगफली के स्वाद और मसालों से बना यह पराठा बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आएगा। 😋
इस रेसिपी को घर पर जरूर बनाएं और परिवार के साथ इसका आनंद लें। ❤️
👉 *वीडियो पसंद आए तो Like 👍, Share और Channel को Subscribe जरूर करें।*
#मूंगफलीपराठा #MungfaliParatha #PeanutParatha #ParathaRecipe #IndianRecipe #BreakfastRecipe #EasyRecipe #HindiRecipe
सामग्री:
1 कप गेहूं का आटा
½ कप भुनी हुई मूंगफली
3–4 हरी मिर्च
1 छोटा टुकड़ा अदरक
10–15 लहसुन की कलियाँ
हरा धनिया
नमक स्वादानुसार
पानी, तेल आटा गूंधने के लिए
तेल या घी, पराठा सेंकने के लिए
विधि:
1. सबसे पहले मूंगफली को अच्छी तरह भूनकर ठंडा कर लेंगे
2. इसमें हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, और मूंगफली को हमे न ज्यादा बारीक और न ज्यादा मोटा हम इसे दरदरा पीस लेंगे
3. हरा धनिया, और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लेंगे ।
4. गेहूं के आटे में थोड़ा नमक , तेल और पानी डालकर नरम आटा गूंध लेंगे
5.आटे की लोई बनाकर उसमें मूंगफली का तैयार मसाला भरेंगे और बेल लेंगे ।
6. तवे को गरम करके पराठा डालेंगे और दोनों तरफ तेल या घी लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लेंगे ।
गरमा-गरम मूंगफली पराठा दही, या अचार के साथ परोसें।