Перейти к содержимому

Bareilly : जिम संचालक ने महिला डॉक्टर को नशीली ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म, 50 लाख की मांगी रंगदारी

Satya Sakshi

0:00 / 0:00

Bareilly : जिम संचालक ने महिला डॉक्टर को नशीली ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म, 50 लाख की मांगी रंगदारी

100 просмотров · 4 месяца назад
Satya Sakshi
854 подписчика
100 просмотров · 4 месяца назад
उत्तर प्रदेश के बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जिम संचालक पर महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बरेली के सिविल लाइंस इलाके का है। पीड़िता के अनुसार, उन्होंने करीब दो साल पहले एक जिम ज्वाइन किया था, जहां उनकी मुलाकात जिम संचालक से हुई। आरोप है कि जिम संचालक ने प्री-वर्कआउट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को अचेत कर दिया और जिम परिसर में ही बने एक कमरे में दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार ब्लैकमेल किया और मोटी रकम की मांग की। आरोप है कि पहले 10 लाख और बाद में 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। पैसे न देने पर जान से मारने और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी जाती रही। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिम संचालक और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से कुछ संदिग्ध दवाएं भी बरामद हुई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। #bareillynews #fitnessgym #uppolice