Om Bhikshu,Om bhikshu Swami । jainbhajan #bhikshuSwamibhajan #Jainism #Terapanth @khushboo_kothari
khushboo Kothari🎤
0:00 / 0:00
Om Bhikshu,Om bhikshu Swami । jainbhajan #bhikshuSwamibhajan #Jainism #Terapanth @khushboo_kothari
1 521 просмотр · 6 дней назад
khushboo Kothari🎤
228 подписчиков
1 521 просмотр · 6 дней назад
🙏 ॐ भिक्षु, ॐ भिक्षु स्वामी 🙏
दीपा के दुलारे, प्यारे अंतर्यामी… 🌸
आचार्य श्री भिक्षु स्वामी को समर्पित यह भक्तिमय जैन भजन श्रद्धा, भक्ति और गुरु-वंदना का भाव प्रस्तुत करता है। उनके त्याग, तप, संयम और सत्य के संदेश को नमन करते हुए यह भजन प्रेमपूर्वक अर्पित है। 🙏
🎤 स्वर: खुशबू कोठारी
भजन पसंद आए तो Like ❤️ | Share 🔄 | Subscribe 🔔 जरूर करें और भक्ति का यह भाव सभी तक पहुँचाएँ।
ॐ भिक्षु स्वामी की जय 🙏
तेरापंथ धर्म की जय 🌸
#ॐभिक्षुॐभिक्षुस्वामी #भिक्षुस्वामीआरती
#OmBhikshu #BhikshuSwamiBhajan #AcharyaBhikshu #Terapanth #JainBhajan #JainBhaktigeet #JainDevotional #BhaktiGeet #GuruBhakti #KhushbooKothari
#TerapanthJainBhajan, @khushboo_kothari
🌸 ओम् भिक्षु 🌸
तर्ज़ — जय गणेश देवा
ओम् भिक्षु, ओम् भिक्षु, ओम् भिक्षु स्वामी।
दीपा के दुलारे, प्यारे प्रभु अंतर्यामी… ओम्।
रोग मिटे, शोक मिटे, बाधा मिटे सारी,
हमने तो आज़माया, भिक्षु नाम चमत्कारी… ओम्।
१.सुख में सहारा भिक्षु, दुख में सहारा,
संकट मोचन हारा भिक्षु, जाप है तुम्हारा… ओम्।
२.सुबह हो या शाम चाहे, सोते-उठते बोलें,
मंत्राक्षर सम नाम तेरा, अंतर-पट खोलें… ओम्।
३.रिद्धि मिले, सिद्धि मिले, जपें तेरी माला,
भक्ति में है शक्ति बाबा, कर दो उजाला… ओम्।
४.आँख मूँद ध्यान धरें, गूँजे नाम तेरा,
सिरियारी के संत भिक्षु, दिल में करो बसेरा… ओम्।
ओम् भिक्षु… ओम् भिक्षु… ओम् भिक्षु स्वामी।
दीपा के दुलारे, प्यारे प्रभु अंतर्यामी… ओम्।