Перейти к содержимому

चुकम जाने का था प्लान, लेकिन रास्ते में हो गया हादसा 😱 नैनीडांडा–रामनगर शॉर्ट रूट।

Bharti G

0:00 / 0:00

चुकम जाने का था प्लान, लेकिन रास्ते में हो गया हादसा 😱 नैनीडांडा–रामनगर शॉर्ट रूट।

3 073 просмотра · 1 мес. назад
Bharti G
7,35 тыс. подписчиков
3 073 просмотра · 1 мес. назад
दोस्तों, आज के वीडियो में मैं आपको लेकर चल रहा हूं नैनीडांडा से रामनगर की ओर। नैनीडांडा से रामनगर जाने के लिए मुख्य रूप से दो रास्ते हैं। एक रास्ता धुमाकोट, सल्ड महादेव, शंकरपुर, मोहन होते हुए रामनगर की ओर जाता है, जबकि दूसरा नैनीडांडा से निकलने वाला शॉर्टकट मार्ग है। इस शॉर्टकट रास्ते को लेकर कई लोग अक्सर पूछते हैं कि आखिर यह मार्ग कैसा है और यहां से रामनगर जाना कितना सुविधाजनक है। इसीलिए आज मैंने सोचा कि आपको इसी रास्ते से रामनगर की यात्रा कराई जाए और रास्ते की वास्तविक स्थिति दिखाई जाए। रास्ते में मुझे हरिद्वार से आने वाले कांवड़ यात्रियों के भी दर्शन हुए। यात्रा अपने आप में काफी अच्छी चल रही थी और मेरा विचार था कि आगे चुकुम गांव और आसपास के अन्य स्थानों को भी आपको दिखाऊंगा। लेकिन शंकरपुर बाजार पहुंचने से पहले ही एक बहुत बड़ा हादसा हो गया। एक युवा अपनी पल्सर बाइक से गलत साइड में तेज गति से आ रहा था और अचानक मेरी गाड़ी से टकरा गया। इस घटना के बाद यात्रा पूरी तरह बाधित हो गई। आखिर उस हादसे के बाद क्या हुआ? बाइक सवार की क्या स्थिति रही? और इस पूरी घटना से हमें सड़क पर सावधानी बरतने के बारे में क्या सीख मिलती है? यह सब जानने के लिए वीडियो को पूरा जरूर देखें। अगर आपको हमारा यह सफर और वीडियो पसंद आए तो वीडियो को Like करें, Comment करें और चैनल को Subscribe जरूर करें। सड़क पर हमेशा सावधानी से चलें और Wrong Side तथा तेज गति से वाहन चलाने से बचें। #नैनीडांडा #रामनगर #शंकरपुर #शॉर्टकट_रूट #सड़क_हादसा #RoadAccident #WrongSideDriving #कांवड़यात्रा #चुकुम