भारत का उभरता सुपरकंप्यूटिंग परितंत्र | 05 Oct
NEWS ON AIR OFFICIAL
0:00 / 0:00
भारत का उभरता सुपरकंप्यूटिंग परितंत्र | 05 Oct
1 500 просмотров · 18 часов назад
NEWS ON AIR OFFICIAL
798 тыс. подписчиков
1 500 просмотров · 18 часов назад
भारत में सुपरकंप्यूटिंग की यात्रा 1990 के दशक की शुरुआत में परम 8000 से शुरू हुई और वर्ष 2015 में राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन यानी एनएसएम की शुरुआत के साथ एक बड़े राष्ट्रीय अभियान में बदल गई। सितंबर 2026 तक देश में 40 सुपरकंप्यूटर लगाए जा चुके हैं, जिनकी संयुक्त क्षमता 68 पेटाफ्लॉप्स है। इनका उपयोग वैज्ञानिक अनुसंधान के साथ-साथ मौसम पूर्वानुमान, बाढ़ की शुरुआती चेतावनी, स्वास्थ्य, दवा खोज, कृषि, अंतरिक्ष अनुसंधान और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में किया जा रहा है।
आकाशवाणी समाचार के कार्यक्रम ‘विश्लेषण’ के इस अंक में जानिए सुपरकंप्यूटर क्या होते हैं, इनकी जरूरत क्यों है और भारत ने सुपरकंप्यूटिंग के क्षेत्र में अब तक कितनी प्रगति की है। कार्यक्रम में एफएलओपीएस, टेराफ्लॉप्स और पेटाफ्लॉप्स के जरिए सुपरकंप्यूटर की क्षमता को आसान भाषा में समझाया गया है। साथ ही बताया गया है कि बड़ी मात्रा में डेटा का विश्लेषण करने और जटिल गणनाओं को तेजी से पूरा करने में सुपरकंप्यूटर किस तरह मदद करते हैं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई है। अप्रैल 2015 में लगभग 4 हजार 500 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ शुरू किए गए इस मिशन का उद्देश्य देश में सुपरकंप्यूटिंग क्षमता को बढ़ाना और इस क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाना है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग यानी DST तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय यानी MeitY इस मिशन को संयुक्त रूप से संचालित कर रहे हैं। सी-डैक, पुणे और भारतीय विज्ञान संस्थान यानी IISc, बेंगलुरु इसके प्रमुख संस्थागत भागीदार हैं।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया है कि सुपरकंप्यूटिंग का लाभ आम लोगों तक कैसे पहुंच रहा है। मौसम और वायु प्रदूषण से जुड़े आंकड़ों के विश्लेषण, बाढ़ की शुरुआती चेतावनी, जंगल की आग के फैलाव का अनुमान, नई दवाओं की खोज और कोविड-19 के दौरान दवाओं के अध्ययन में उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग का उपयोग किया गया है। महानदी नदी बेसिन में बाढ़ की शुरुआती चेतावनी के लिए भी सुपरकंप्यूटिंग आधारित प्रणाली का इस्तेमाल किया जा रहा है।
#Supercomputing #Supercomputer #NationalSupercomputingMission #NSM #PARAM #ParamRudra #RudraServer #HighPerformanceComputing #HPC #ArtificialIntelligence #AI #WeatherForecast #FloodPrediction #ClimateScience #DrugDiscovery #Healthcare #SpaceResearch #Agriculture #ForestFire #NKN #CDAC #IISc #DST #MeitY #ScienceAndTechnology #DigitalIndia #ViksitBharat #Vishleshan #AkashvaniNews
Subscribe to
Akashvani All India Radio News Whatsapp Channel : https://www.whatsapp.com/channel/0029...
News On AIR YouTube Channel : @NEWSONAIROFFICIAL
Visit Akashvani website : https://newsonair.gov.in
Follow us on :
Twitter English : / airnewsalerts
Twitter Hindi : / airnewshindi
Facebook : / airnewsalerts
Instagram : / airnewsalerts
Public:https://public.app/user/profile/b58Z4...