Перейти к содержимому

सीता वनवास | Ramayan Katha

Bharat Ki Amar Kahaniyan

0:00 / 0:00

सीता वनवास | Ramayan Katha

372 296 просмотров · 4 недели назад
Bharat Ki Amar Kahaniyan
1,03 млн подписчиков
372 296 просмотров · 4 недели назад
माता सीता श्री राम की विवश्ता को दूर करने के लिए अपने आप को उनसे अलग करने का निर्णय ले लेती है और वनवास के लिए जानी की आज्ञा श्री राम से माँगती हैं। श्री राम ना चाहते हुए भी सीता को वन में जाने के लिये भेज देते हैं। लक्ष्मण माता सीता को अयोध्या की सीमा तक छोड़ आता है। माता सीता वाल्मीकि जी के आश्रम पर पहुँच जाती हैं जहां वो अपना जीवन व्यतीत करती हैं। माता सीता जब अयोध्या छोड़ कर निकली थी तब वो गर्भवती हो चुकी थी कुछ समय बाद माता सीता लव कुश को जन्म देती हैं जिनका नामकरण शत्रुघन के हाथों किया जाता है लेकिन शत्रुघन को नहीं मालूम था की वो श्री राम और माता सीता के पुत्र हैं। वाल्मीकि जी लव कुश को अस्त्र शस्त्र की विद्या के साथ संगीत और योग की शिक्षा भी देते हैं। लव कुश का लालन पोषण माता सीता जी करती हैं। लव कुश को यह नहीं मालूम था कि उनके पिता श्री राम हैं क्योंकि माता सीता उन्हें यह बात उन्हें सही समय आने पर बताना चाहती थी। एक दिन लव कुश अपने मित्रों के साथ खेल रहे थे की उन्हें श्री राम के अश्वमेध यज्ञ जा घोड़ा दिखाई पड़ता है जिसे वो पकड़ लेते हैं और श्री राम की चुनौती को स्वीकार कर लेते हैं। लव कुश शत्रुघन, लक्ष्मण और भरत को मूर्छित कर देते हैं और हनुमान जी को भी बंदी बना लेते हैं तो श्री राम स्वयं उनके सामने आ जाते हैं और जैसे ही श्री राम उन्हें समझाते हैं और घोड़ा छोड़ने के लिए कहते हैं तो वो दोनों भाई श्री राम को युद्ध के लिए ललकारते हैं श्री राम के लाख समझाने पर जब वो नहीं माने तो श्री राम को क्रोध आ जाता है और वो उनसे युद्ध करने के लिए शस्त्र उठा लेते हैं तो वाल्मीकि जी वहाँ आ जाते हैं और लव कुश को श्री राम से क्षमा माँगने को कहते हैं। लव कुश श्री राम से क्षमा माँगते हैं और घोड़ा मुक्त कर देते हैं साथ ही सभी मूर्छित सैनिकों और शत्रुघन, लक्ष्मण और भरत को मूर्छा से मुक्त कर देते हैं। बाद में लव कुश यह बात माता सीता को बताते हैं तो उन्हें बहुत दुःख पहुँचता है और वो दुःख में उन्हें बता देती हैं की उन्होंने बहुत बड़ा पाप किया है उन्होंने अपने पिता के चरण छूने के बजाए उनपर बाण चला दिए हैं। यह सुनकर लव कुश को दुःख पहुँचता है की उन्होंने अपने पिता के साथ साथ अपनी माता का भी अपमान कर दिया है तो वो माता सीता और श्री राम को वापस मिलाने की ठान लेते हैं तो वाल्मीकि जी उन्हें संगीत के माध्यम से रामायण का गुणगान करने के लिए अयोध्या जाने का आदेश देते हैं ताकि प्रजा को अपने किया अफ़सोस हो और माता सीता को उनका सम्मान वापस मिल सके। भारत की अमर कहानियाँ में आपको मिलती हैं ऐसी कथाएँ जो न केवल अनोखी हैं, बल्कि हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर भी हैं। ये कहानियाँ शाश्वत हैं क्योंकि ये हमारे मन-मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव छोड़ती हैं। #ramayan #ramayana #shriram #lordrama #ramkatha #ramayanserial #ramayanbhajan #rambhakt #sitaram #lokkatha #bharatkikahaniyan #bhaktistories #hindumytho #hindudevotional