Перейти к содержимому

Lugu Buru: सीता नाला और पेड़ की जड़ों से रिसते पानी का रहस्य I lugu buru ghanta badi dharamgarh

Prabhat Khabar

0:00 / 0:00

Lugu Buru: सीता नाला और पेड़ की जड़ों से रिसते पानी का रहस्य I lugu buru ghanta badi dharamgarh

6 892 просмотра · 3 года назад
Prabhat Khabar
2,56 млн подписчиков
6 892 просмотра · 3 года назад
हर धर्म के लोगों की अपनी-अपनी आस्था का कोई न कोई केंद्र है. मुस्लिमों के लिए मक्का, तो ईसाईयों के लिए वेटिकन. स्वर्ण मंदिर और ननकाना साहिब सिख धर्मावलंबियों की आस्था के सबसे बड़े केंद्र हैं. इसी तरह झारखंड समेत दुनिया भर में बसे संताली जनजाति के लोगों के लिए लुगु बुरु घंटा बाड़ी सबसे बड़ी आस्था का केंद्र है. यह केंद्र झारखंड के गोमिया प्रखंड स्थित ललपनिया में है. ललपनिया के लुगु पहाड़ पर लुगु बाबा ने 12 वर्षों तक मंथन के बाद संतालियों की रीति-रिवाजों के साथ-साथ संविधान की भी रचना की थी. इसलिए लुगु बुरु घंटा बाड़ी को संताली समाज के लोग अपना वेटिकन भी कहते हैं. लुगु बुरु घंटा बाड़ी में हर साल आयोजित होने वाले लुगु बुरु घंटा बाड़ी धोरोमगाढ़ को 4 साल पहले रघुवर दास की सरकार ने राजकीय मेला का दर्जा दिया था. तब से कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होते आ रहे हैं. इस वर्ष यानी लुगु बुरु घंटा बाड़ी 2022 में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए. कैसे हुई मेला की शुरुआत, इसके बारे में जानने के लिए देखें ये वीडियो. #luguburughantabadi #jharkhand #lalpania #bokaro Official Website: https://www.prabhatkhabar.com/ Install Prabhat Khabar Android App: https://play.google.com/store/apps/de... Subscribe to our Channel:    / prabhatkhabartv   Like us on Facebook:   / prabhat.khabar   Follow us on Twitter:   / prabhatkhabar   Follow us on Instagram:   / prabhat.khabar   For Grievance related queries visit https://www.prabhatkhabar.com/grievance About The Company: वर्ष 1984 में स्थापित न्यूट्रल पब्लिशिंग हाउस लिमिटेड भारत के शीर्ष मीडिया एवं संचार समूहों में एक है. यह झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में सक्रिय है. इसके फ्लैगशिप ब्रांड का नाम है प्रभात खबर. कंपनी मोबाइल और गांवों के लिए निकलने वाले साप्ताहिक समाचार पत्र के जरिये इवेंट एवं आउटडोर, इंटरनेट, वैल्यू ऐडेड सर्विसेज भी देती है. प्रभात खबर महज एक समाचार पत्र नहीं है. यह लोगों की आवाज और आत्मा बन चुकी है. पत्रकारिता को समर्पित इस समाचार पत्र ने पत्रकारीय धर्म और उसके पारंपरिक मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया. इस संस्थान ने सदैव पत्रकारिता के मूल्यों का पालन किया. आज के दिन में प्रभात खबर भारत के सबसे ज्यादा प्रसारित हिंदी समाचार पत्रों की लिस्ट में सातवें नंबर (IRS Q4 2012) पर है. पाठक संख्या की वृद्धि के मामले में देश के 10 सबसे तेजी से बढ़ते हिंदी समाचार पत्रों में यह अखबार शीर्ष पर था. इस समाचार पत्र की संपादकीय टीम ने सुशासन और पाठक केंद्रित ऐसे विषयों को उठाया, जो आगे चलकर मुद्दा बन गया. प्रभात खबर रांची, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, कोलकाता और सिलीगुड़ी में प्रकाशित और प्रसारित होता है.