Перейти к содержимому

लुगु बुरु और दोरबारी चट्टान I dorbari chattan I lugu buru ghanta badi dharamgarh

Prabhat Khabar

0:00 / 0:00

लुगु बुरु और दोरबारी चट्टान I dorbari chattan I lugu buru ghanta badi dharamgarh

1 280 просмотров · 3 года назад
Prabhat Khabar
2,56 млн подписчиков
1 280 просмотров · 3 года назад
संताल जनजाति का जो भी शख्त लुगु पहाड़ पर आता है, दोरबारी चट्टान के दर्शन जरूर करता है. यहां मत्था टेकता है और यहां मौजूद ओखलियों में पैसे चढ़ाता है. इस दोरबारी चट्टान संतालियों के पूर्वज लुगु बाबा, जिन्होंने संताल समाज के रीति-रिवाज और जन्म से लेकर मरण तक की जो व्यवस्था है, उसकी रचना की थी. कहते हैं कि लुगु बाबा और उनके साथ मौजूद लोग इसी दोरबारी चट्टान पर ओखली में धान कूटकर चावल निकालते थे और अपने लिए भोजन की व्यवस्था करते थे. आज भी इन ओखलियों को धरोहर के रूप में संजोकर रखा गया है. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर झारखंड के बेरमो अनुमंडल में स्थित गोमिया प्रखंड के ललपनिया में दो दिन का अंतरराष्ट्रीय मेला लगता है. इस मेला में देश-दुनिया से संताल समाज के लोग आते हैं और लुगु बाबा की पूजा-अर्चना करते हैं. उनके अवशेषों के दर्शन करके धन्य होते हैं. वर्ष 2018 में रघुवर दास की सरकार ने लुगु बुरु मेला को राजकीय मेला का दर्जा दिया था. तब से हर साल इस मेला में मुख्यमंत्री शामिल होते हैं. कोरोना की वजह से दो साल तक यहां मेला का आयोजन नहीं हुआ. इस बार यानी वर्ष 2022 में लुगु बुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ के समापन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए. आप भी इस दोरबारी चट्टान के दर्शन करें और इसकी महत्ता के बारे में जानें. #luguburughantabadi #jharkhand #lalpania #bokaro Official Website: https://www.prabhatkhabar.com/ Install Prabhat Khabar Android App: https://play.google.com/store/apps/de... Subscribe to our Channel:    / prabhatkhabartv   Like us on Facebook:   / prabhat.khabar   Follow us on Twitter:   / prabhatkhabar   Follow us on Instagram:   / prabhat.khabar   For Grievance related queries visit https://www.prabhatkhabar.com/grievance About The Company: वर्ष 1984 में स्थापित न्यूट्रल पब्लिशिंग हाउस लिमिटेड भारत के शीर्ष मीडिया एवं संचार समूहों में एक है. यह झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में सक्रिय है. इसके फ्लैगशिप ब्रांड का नाम है प्रभात खबर. कंपनी मोबाइल और गांवों के लिए निकलने वाले साप्ताहिक समाचार पत्र के जरिये इवेंट एवं आउटडोर, इंटरनेट, वैल्यू ऐडेड सर्विसेज भी देती है. प्रभात खबर महज एक समाचार पत्र नहीं है. यह लोगों की आवाज और आत्मा बन चुकी है. पत्रकारिता को समर्पित इस समाचार पत्र ने पत्रकारीय धर्म और उसके पारंपरिक मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया. इस संस्थान ने सदैव पत्रकारिता के मूल्यों का पालन किया. आज के दिन में प्रभात खबर भारत के सबसे ज्यादा प्रसारित हिंदी समाचार पत्रों की लिस्ट में सातवें नंबर (IRS Q4 2012) पर है. पाठक संख्या की वृद्धि के मामले में देश के 10 सबसे तेजी से बढ़ते हिंदी समाचार पत्रों में यह अखबार शीर्ष पर था. इस समाचार पत्र की संपादकीय टीम ने सुशासन और पाठक केंद्रित ऐसे विषयों को उठाया, जो आगे चलकर मुद्दा बन गया. प्रभात खबर रांची, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, कोलकाता और सिलीगुड़ी में प्रकाशित और प्रसारित होता है.