बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 10 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi
बिंग - ऑफ़िशियल हिन्दी चैनल
0:00 / 0:00
बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 10 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi
28 094 просмотра · 6 мес. назад
बिंग - ऑफ़िशियल हिन्दी चैनल
55,8 тыс. подписчиков
28 094 просмотра · 6 мес. назад
➡️ बिंग को और देखने के लिए सब्सक्राइब करें: https://bit.ly/BingHindi ⬅️
00:00 छुपन छुपाई
बिंग क्रेश में सूला, पैंडो और कोको के साथ छुपन-छुपाई खेल रहा है। सभी बच्चे खेल रोक कर टॉयलेट ट्रेन पकड़ते हैं लेकिन बिंग खेल जीतने की उम्मीद में सू-सू रोके रखने का फैसला करता है। खेल फिर से शुरू होता है और सभी बच्चे छिप जाते हैं लेकिन क्या बिंग अपनी सू-सू रोक पाएगा या वह खेल रोक कर टॉयलेट ट्रेन पकड़ेगा...
06:33 कार पार्क
बिंग फ़्लॉप के साथ अपना कार पार्क वाला खेल खेलना चाहता है, लेकिन चार्ली आया हुआ है और वह गलत तरीक़े से उसे खेलता रहता है। बिंग को यह पसंद नहीं आता, इसलिए फ़्लॉप चार्ली को साथ लेकर चार्ली खेल खेलने के लिए रसोई में जाने का सुझाव देता है। लेकिन इसका मतलब यह है कि बिंग को ख़ुद अकेले ही अपना खेल खेलना पड़ेगा...
13:06 सरप्राइज़ मशीन
बिंग और सूला आज पैजेट की दुकान में हैं जब उन्हें नई सरप्राइज़ मशीन दिखती है। फ़्लॉप बिंग और सूला को नई सरप्राइज़ मशीन आज़माने देने के लिए मान जाता है। सूला ने फैसला किया कि उसे चांदी वाला गैंडा चाहिए और बिंग ने नारंगी वाला लेने का मन बनाया। क्या उन दोनों को वह खिलौना मिलेगा जो वे चाहते हैं?
19:39 बड़े बूट
डन डन डन! बिंग और सूला जायंट हैं! वे पार्क में अपने बड़े बरसाती बूट पहने पडल में छप-छपाक कर रहे हैं, और खेलते हुए, वे और बड़े पडल की तलाश करते हैं। बिंग को एक बहुत बड़ा पडल मिलता है और वह उसमें कूद पड़ता है, पर तभी वह कीचड़ में फिसल जाता है और पूरा भीग जाता है। उसे गीला और गंदा होना अच्छा नहीं लगता, पर तभी आमा एक जायंट शावर और यमी गाजरी बेगल के साथ उसकी मदद के लिए आती है।
26:12 कहानी का समय
नहाने का समय हो गया है! बिंग चाहता है कि फ़्लॉप उसे उसकी फ़ेविट किताब, हॉपिटी वूश और चाँद का रखवाला पढ़े, क्योंकि वह नहा रहा है, लेकिन 'किताबों को नहाना नहीं पसंद' और वह पूरी तरह से गीली हो जाती है और उसे सूखने की जरूरत होती है। क्या बिंग को कहानी इतनी अच्छी तरह याद है कि वह इसे किताब के बिना सुना सके?
32:45 झूला
बिंग खुश है कि फ़्लॉप उसे पार्क में झूले पर धक्का दे रहा है, तभी पैंडो आता है और अपनी भी बारी चाहता है। वे एक-दूसरे को बारी-बारी से दस तक गिनती गिनने देने पर सहमत होते हैं, लेकिन जब पैंडो झूले पर जाता है... तो वह ठीक से गिनती नहीं करता। बिंग इतना हताश हो जाता है कि वह झूले के सामने दौड़ पड़ता है।
39:18 ब्लॉक
बिंग अपने इंदिधनुष ब्लॉक से अपना टावर बना रहा है और इसे अपने जितना ऊँचा बनाना चाहता है। लेकिन जब कोको आती है और अपने इंद्रधनुष के लिए ब्लॉक चाहती है और चार्ली लाल ब्लॉक के साथ खेलना चाहता है, तो उन सभी को एक साथ खेलने के लिए एक नया खेल ढूंढना होगा।
45:51 कंबलू
बिंग सोने के लिए तैयार हो रहा है और अपने मुलायम, वूज़ी कंबलू को हॉपिटी वूश के केप की तरह पहन लेता है। वह अपने दाँत साफ़ करता है, और फिर हॉपिटी के, लेकिन जब वह टॉयलेट जाता है, तो गलती से उसके कंबलू पर सू सू लग जाती है! वह चाहता है कि फ़्लॉप उसे साफ़ कर दे ताकि वह उसे सोते समय अपने पास ले सके, लेकिन वह इतनी जल्दी सूख नहीं पाएगा। क्या बिंग को कोई उतनी ही मुलायम और वूज़ी चीज़ मिलेगी जो वो सोते समय साथ ले सके?
52:24 फ़्लॉप की देखभाल
फ़्लॉप बीमार है और बिंग कहता है कि वह उसकी देखभाल करना चाहता है। तो... बिंग फ़्लॉप को कुशन और कंबल के साथ सोफे पर गरमा गरम होने में मदद करता है, और यहाँ तक कि उसे हॉपिटी वूश भी देता है इस उम्मीद में कि वह फ़्लॉप को बेहतर महसूस करने में मदद करेगा। इसके बाद बिंग ने फ़्लॉप के लिए कुछ और शहद नींबू बनाने का फैसला किया, लेकिन यह थोड़ा मुश्किल है।
58:57 चमचम जादू
बिंग सूला के साथ खेलने जाता है जो कुछ 'चमचम जादू' कर रही है। जब बिंग अपना खुद का चमचम जादू खोजना चाहता है तो बगीचे में एकदम सही चमचम जादू पत्थर ढूंढ़ते समय उसे छींक आ जाती है।
बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 10 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi | बच्चों के लिए कार्टून
*****
बिंग से संबंधित और देखें::
▶️ बिंग: फुल एपिसोड: https://bit.ly/BingHindiEpisodes
▶️ बिंग: फुल एपिसोड का संकलन: https://bit.ly/BingHindiEpisodeCompil...
▶️ बिंग: कहानियाँ: https://bit.ly/BingHindiStories
▶️ बिंग: सर्वश्रेष्ठ अंश: https://bit.ly/BingHindiBestBits
#बिंगहिन्दी
#बिंगएपिसोड
#storiesinhindi
#binginhindi
*****
बिंग के ऑफ़िशियल हिन्दी यूट्यूब चैनल – जो की बिंग, सूला, फ़्लॉप, पैंडो और उनके सभी दोस्तों का घर है – में आपका स्वागत है।
बिंग एक प्री-स्कूल बच्चा है जिसे अपने दोस्तों के साथ खेलना बहुत पसंद है। उसे नयी-नयी चीजें आज़माना पसंद है, और उसमें ज़िंदगी को जानने की ललक है। बिंग जिज्ञासु, नेक और ईमानदार बच्चा है, और क्योंकि वह उम्र में अभी छोटा है, वह अक्सर चीज़ों को पहली बार अनुभव कर रहा होता है। यह सच है की कभी-कभी उसको छोटी-मोटी टक्कर, या छलकाव, या अचानक से आयी हुई निराशा का सामना करना पड़ता है। और ऐसे मौक़ों पर यह आमतौर पर बिलकुल साफ़ पता लगता है कि वह क्या महसूस कर रहा है। बिंग के साथ है फ़्लॉप, जो धैर्य, विनम्रता और दयालुता लाता है, और जो हमेशा चीजों को बेहतर बनाता है।
बिंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार-विजेता टीम द्वारा, शिक्षा विशेषज्ञ और बाल-विकास विशेषज्ञों के सहयोग के साथ, लिखा और निर्मित किया गया है। यह शृंखला जीवन के छोटे-छोटे पलों की बड़ी कहानियों पर केंद्रित है, और छोटे बच्चों को स्वस्थ सामाजिक और भावनात्मक विकास का आनंद लेने में मदद करने के लिए रचित की गयी है।
➡️ वेबसाइट: https://www.bingbunny.com
➡️ Instagram: / bingbunny
➡️ Facebook: / bingbunny
© ACAMAR FILMS LIMITED