राम राम का नाम लेने वाले रामनामी समाज किस मुश्किल में है ?
CG KHABAR
0:00 / 0:00
राम राम का नाम लेने वाले रामनामी समाज किस मुश्किल में है ?
4 382 просмотра · 9 мес. назад
CG KHABAR
54,7 тыс. подписчиков
4 382 просмотра · 9 мес. назад
छत्तीसगढ़ में महानदी के शांत तट पर हर साल लगने वाला रामरामी या रामनामी समुदाय का भजन मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, प्रतिरोध और सामाजिक इतिहास का जीवित दस्तावेज़ है. सौ साल से भी अधिक समय से चली आ रही इस परंपरा में राम किसी मंदिर या मूर्ति में नहीं, बल्कि मनुष्य के शरीर, आचरण और नाम के निरंतर जाप में बसते हैं. छत्तीसगढ़ के इस अनूठे निर्गुण भक्ति संसार में रामनामी समाज ने न केवल अपनी अलग धार्मिक पहचान गढ़ी, बल्कि जाति, वर्जना और वंचना के विरुद्ध एक मौन लेकिन दृढ़ सांस्कृतिक आंदोलन भी खड़ा किया. लेकिन अब यह समाज संकट में है.