ओल्ड फरीदाबाद के सेक्टर 16 गुर्जर भवन में अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन की हुई धूमधाम से शुरुआत
NCR Daily News
0:00 / 0:00
ओल्ड फरीदाबाद के सेक्टर 16 गुर्जर भवन में अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन की हुई धूमधाम से शुरुआत
808 просмотров · 4 недели назад
NCR Daily News
276 подписчиков
808 просмотров · 4 недели назад
ओल्ड फरीदाबाद के सेक्टर 16 गुर्जर भवन में अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन की हुई धूमधाम से शुरुआत
देशभर से पहुंचे किन्नर समाज के प्रतिनिधि, शहरवासियों की सुख-समृद्धि और शांति के लिए मांग रहे दुआएं
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद में गद्दीपति किन्नर समाज की ओर से आयोजित अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन की सेक्टर 16 गुर्जर भवन मैं शुरुआत बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ हुई। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से किन्नर समाज के प्रतिनिधि पहुंचे हैं। आयोजन के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से शहरवासियों, जजमानों और उनके परिवारों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, बच्चों की खुशहाली और व्यापार में तरक्की की कामना की जा रही है। सम्मेलन का आयोजन रेखा गुरु जी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
पुरखों की परंपरा को आगे बढ़ा रहे, यह पांचवां महासम्मेलन : राखी मां
एनआईटी फरीदाबाद की गद्दीपति राखी मां ने बताया कि यह सम्मेलन उनके बुजुर्गों और पूर्वजों की परंपरा का हिस्सा है, जिसे वे आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह उनका पांचवां महासम्मेलन है। इसका उद्देश्य शहरवासियों की सुख-समृद्धि के लिए दुआ करना और समाज में किन्नर समुदाय को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर कर सकारात्मक छवि प्रस्तुत करना है। उन्होंने बताया कि समाज में उनकी पहचान 'मोहिनी' के रूप में है और गद्दीपति किन्नर अपने डेरों तथा परंपराओं से जुड़े रहकर सेवा भावना से कार्य करते हैं। उनके साथ ओल्ड फरीदाबाद की खुशबू जी और चांदनी गुरु जी भी मौजूद रहीं।
7 सितंबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा और शोभायात्रा
राखी मां ने बताया कि महासम्मेलन के तहत 7 सितंबर को भव्य कलश यात्रा और शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा सेक्टर 16 पंजाबी भवन से शुरू होकर ओल्ड मेन मार्केट होते हुए मां पथवारी मंदिर तक जाएगी। इसमें देशभर से आए किन्नर समाज के सदस्य शामिल होंगे और शहरवासियों के कल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना करेंगे। सम्मेलन में गुरु-शिष्य परंपरा के तहत 'बेटी बनाने' और 'भात भरने' जैसी पारंपरिक एवं सांस्कृतिक रस्में भी निभाई जाएंगी।
कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक से पहुंचे समाज के प्रतिनिधि
ओल्ड फरीदाबाद की गद्दीपति एवं रेखा जी की चेला खुशबू जी ने बताया कि यह सम्मेलन पुरखों के समय से आयोजित होता आ रहा है। इसमें देश के कोने-कोने से किन्नर समाज के प्रतिनिधि पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि कन्याकुमारी तक से सदस्य यहां आए हैं। वहीं राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ से पहुंचीं रानी बाई किन्नर ने कहा कि सम्मेलन का संदेश केवल फरीदाबाद या भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे विश्व में शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों के स्वागत और सहयोग की भी सराहना की।
किन्नर समाज की समस्याएं अब हिंदू सेना की भी : लखन नंबरदार
महासम्मेलन में हिंदू सेना के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष लखन नंबरदार ने भी शिरकत की उन्होंने किन्नर समाज के साथ जुड़ने पर खुशी जताते हुए कहा कि हिंदू सेना सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और समाज में नई अलख जगाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किन्नर समाज की समस्याएं अब केवल उनकी अपनी समस्याएं नहीं, बल्कि हिंदू सेना की भी समस्याएं हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि समाज के अधिकारों और सुरक्षा के लिए संगठन मजबूती से काम करेगा। उन्होंने कहा कि किन्नर समाज के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या अनहोनी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
माता रानी के जागरण से हुआ शुभारंभ, सुख-समृद्धि की मांगी दुआ
राजस्थान के अजमेर से सलोनी नायक जी की शिष्या मुस्कान बाई सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भी सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि शुभारंभ अवसर पर माता रानी का भव्य जागरण आयोजित किया गया, जिसमें सभी के कुशल-मंगल और आनंदमयी जीवन के लिए प्रार्थना की गई। प्रतिनिधियों ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य फरीदाबाद के जजमानों और शहरवासियों के स्वास्थ्य, समृद्धि तथा बच्चों की खुशहाली के लिए दुआ मांगना है 1 सितंबर से सम्मेलन की मुख्य गतिविधियां शुरू होंगी, जिसमें घंटा स्थापना और मां भगवती की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।
फर्जी किन्नरों से सावधान रहने की अपील, सम्मेलन में होंगे कई धार्मिक आयोजन
एनआईटी फरीदाबाद से राखी मां की शिष्या यावी दीक्षित ने बताया कि सम्मेलन में भोपाल, मध्य प्रदेश, बिहार, कश्मीर और सिलीगुड़ी सहित कई क्षेत्रों से किन्नर समाज के लोग पहुंचे हैं। उन्होंने शहरवासियों का सहयोग के लिए आभार जताते हुए फर्जी किन्नरों से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि रेड लाइट, बसों या ट्रेनों में पैसे मांगने वाले ढोंगी किन्नरों को पैसा नहीं देना चाहिए। उनके अनुसार असली और गद्दीपति किन्नर अपनी परंपराओं तथा नियमों के अनुसार डेरों से जुड़े रहते हैं ओल्ड फरीदाबाद की गद्दीपति निहारिका जी ने बताया कि जागरण और चौकी के बाद सम्मेलन में कई धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा जजमानों और शहरवासियों के फलने-फूलने व बरकत की मंगल कामना की जाएगी।