Delhi CM Rekha Gupta के इलाके में Bulldozer चलने से पहले मकान ख़ाली होना शुरू, Sharad Sharma Report
Sharad Sharma on Ground
0:00 / 0:00
Delhi CM Rekha Gupta के इलाके में Bulldozer चलने से पहले मकान ख़ाली होना शुरू, Sharad Sharma Report
471 527 просмотров · 3 месяца назад
Sharad Sharma on Ground
682 тыс. подписчиков
471 527 просмотров · 3 месяца назад
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अपने विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग के शालीमार गांव में शनिवार 30 मई के बाद कभी भी बुलडोजर चल सकता है ऐसे में जिन लोगों को प्रशासन ने मकान दुकान खाली करने का नोटिस दिया था वह लोग अब अपना सामान शिफ्ट करने में लग गए हैं। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में यहां के लोगों ने जो याचिका दाखिल की थी वह रद्द हो गई जिसके बाद यहां के लोगों की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। इससे पहले जब प्रशासन ने आजादपुर सब्जी मंडी की तरफ से मैक्स हॉस्पिटल की तरफ जा रही रोड चौड़ी करने के लिए लोगों से मकान खाली करने के लिए कहा तो यहां के लोग दिल्ली हाई कोर्ट चले गए लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट से भी यहां के लोगों को कोई राहत नहीं मिली और दिल्ली हाई कोर्ट ने शनिवार 30 मई तक का समय दिया था मकान खाली करने के लिए। शालीमार बाग के शालीमार गांव में आजादपुर सब्जी मंडी से मैक्स हॉस्पिटल की तरफ जाती हुई सड़क पर 157 प्रॉपर्टी ऐसी हैं जिनको प्रशासन ने अनाधिकृत कब्जा घोषित किया है जबकि लोगों का कहना है वह पिछले 40-50 साल से यहां रह रहे थे। सालों से लोग जहां रह रहे थे उसे घर को खाली करने का समय आया है तो इलाके में मातम का माहौल है और लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। Sharad Sharma Report
#delhi #bulldozer #rekhagupta #shalimarbagh #bulldozeraction #bjpgovernment #kejriwal #aamaadmiparty #sharadsharma
Join this channel to get access to perks:
/ @sharadsharmaonground