हाटा में चुनावी सरगर्मी तेज, युवाओं की मांग पर अभय राव ने ठोकी दावेदारी
Hind NowTimes Media Pvt Ltd
0:00 / 0:00
हाटा में चुनावी सरगर्मी तेज, युवाओं की मांग पर अभय राव ने ठोकी दावेदारी
81 просмотр · 2 часа назад
Hind NowTimes Media Pvt Ltd
2,87 тыс. подписчиков
81 просмотр · 2 часа назад
हाटा में चुनावी सरगर्मी तेज, युवाओं की मांग पर अभय राव ने ठोकी दावेदारी
कहा—भाजपा का सिपाही हूं, टिकट मिला तो स्वागत, नहीं मिला तो भी युवाओं के साथ रहूंगा
हाटा, कुशीनगर। विधानसभा चुनाव की आहट के बीच हाटा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज होती दिखाई दे रही है। भाजपा नेता अभय प्रताप राव ने युवाओं के एक बड़े समूह द्वारा चुनाव लड़ने की मांग किए जाने का हवाला देते हुए अपनी दावेदारी खुलकर सामने रखी है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के सिपाही हैं और पार्टी नेतृत्व यदि उन्हें मौका देता है तो उसका स्वागत करेंगे, लेकिन टिकट नहीं मिलने की स्थिति में भी वह युवाओं के साथ खड़े रहेंगे।
अभय राव ने कहा कि उनके साथ क्षेत्र के कई हजार युवा जुड़े हैं, जो लगातार उनसे चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं भाजपा का सिपाही हूं। पार्टी टिकट देती है तो स्वागत है, नहीं देती है तो भी मैं युवाओं के साथ रहूंगा और चुनाव लड़ूंगा।"
उन्होंने क्षेत्र में विकास के दावों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जनता सब देख रही है कि विधानसभा में कितना विकास हुआ है। उन्होंने हाटा क्षेत्र में रोजगार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र में एक चीनी मिल है, लेकिन मिल में काम करने वाले बड़ी संख्या में लोग बाहरी हैं। स्थानीय लोग मिल के धुएं और गंदगी को झेलते हैं, जबकि रोजगार का लाभ उन्हें पर्याप्त रूप से नहीं मिल पा रहा है।
अभय राव ने कहा कि चुनाव केवल सड़क और भवनों के निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि युवाओं को रोजगार, बेटियों की शादी में सहायता और गरीबों को न्याय दिलाना भी जनप्रतिनिधि की प्राथमिकता होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि वह किसी एक सरकार या व्यक्ति पर सवाल नहीं उठा रहे हैं, बल्कि अब तक हाटा विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल को लेकर जनता के बीच चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों की संपत्ति और बड़ी गाड़ियों को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जनता इन सब चीजों का हिसाब जानना चाहती है।
अभय राव ने कहा कि यदि उन्हें विधायक बनने का अवसर मिलता है तो उनकी पहली प्राथमिकता युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना, बेटियों के विवाह में सहयोग करना और गरीबों को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी ढंग से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हाटा की जनता इस बार हाटा के रहने वाले व्यक्ति को ही अपना विधायक चुनेगी।