Перейти к содержимому

बारिश के बीच विकास योजनाओं का सांसद ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

Hind NowTimes Media Pvt Ltd

0:00 / 0:00

बारिश के बीच विकास योजनाओं का सांसद ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

141 просмотр · 6 дней назад
Hind NowTimes Media Pvt Ltd
2,87 тыс. подписчиков
141 просмотр · 6 дней назад
SLUG: बारिश के बीच विकास योजनाओं का सांसद ने किया लोकार्पण-शिलान्यास ANCHOR: कुशीनगर के नगर पंचायत मथौली में बारिश के बीच विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित हुआ। मौसम खराब होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग छाता लेकर कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने बारिश के बीच विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान मोतीचक ब्लॉक प्रमुख अर्चना प्रदीप, सुकरौली ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान समेत महिला शक्ति वंदन की महिलाएं भी मौजूद रहीं। VO-1: तस्वीरें कुशीनगर के नगर पंचायत मथौली की हैं, जहां बारिश के बीच विकास कार्यों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। बारिश तेज थी, लेकिन कार्यक्रम में लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। लोग छाता लेकर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। VO-2: मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने स्वयं बारिश के बीच कार्यक्रम में शामिल होकर विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथौली में 20 किलोवाट सोलर सिस्टम का लोकार्पण किया गया। VO-3: वहीं वार्ड नंबर पांच में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन, नगर को स्वच्छ बनाने के लिए चार नए कूड़ा वाहनों को हरी झंडी और पशु चिकित्सालय के नवनिर्मित भवन व बाउंड्रीवाल का उद्घाटन किया गया। VO-4: इसके साथ ही बहुप्रतीक्षित श्रीराम-जानकी मंदिर के लिए भूमि-पूजन और नगरवासियों की सुविधा के लिए दो मोबाइल ट्रांसफॉर्मर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। VO-5: कार्यक्रम में मोतीचक ब्लॉक प्रमुख अर्चना प्रदीप, सुकरौली ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान और महिला शक्ति वंदन से जुड़ी महिलाएं भी मौजूद रहीं। नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह सहित सभासद, अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। बाइट: विजय कुमार दुबे सांसद कुशीनगर बाइट: नौरंग सिंह नगर अध्यक्ष मथौली कुशीनगर से रामआशीष यादव